फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर बाहुबलियों में संघर्ष

Sat, 19 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
14-अयोध्या-ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर हुए विवाइ में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पूरा ब्लाक के प्रमुख पद के चुनाव को लेकर बाहुबलियों में संघर्ष का मामला सामने आया है। ब्लाक प्रमुख पद के एक दावेदार के पुत्र और दूसरे प्रत्याशी के समर्थक बीडीसी ने एक दूसरे पर गोली चलाने व हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 12 लोगों का चालान किया।
विज्ञापन

मड़ना गांव के रहने वाले गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह अपनी मां को ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। राजेपुर गांव के रहने वाले दूसरे दावेदार विनोद सिंह अपनी पत्नी को ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। ताजा घटना देवगढ़ गांव की है। शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में दीपेंद्र ने बताया कि उनकी माता ऊषा सिंह पत्नी प्रभात सिंह निवासी मड़ना थाना महराजगंज ब्लाक प्रमुख चुनाव की दावेदार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात उनके भाई शिवेंद्र सिंह अपने साथी महेंद्र कुमार व निजी सुरक्षाकर्मी राजेश द्विवेदी के साथ चुनाव प्रचार में बीडीसी अजीत सिंह निवासी देवगढ़ के घर गए ह़ुए थे। इसकी जानकारी विनोद सिंह निवासी राजेपुर व विकास सिंह निवासी देवगढ़ को लगी तो वह अपने साथी रमेश सिंह निवासी पूरा बाजार, रिंकू सिंह निवासी बैसिंह, अजीत सिंह निवासी देवगढ़, विष्णु दूबे निवासी ताहिर बरौली व राकेश सिंह निवासी ग्राम रसड़ा व अन्य 4-5 साथियों के साथ पिस्टल, रायफल, रॉड, डंडा आदि लेकर आ गए। मिंटू सिंह के घर के सामने उनके भाई को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शिवेंद्र व उनके साथ के लोगों ने गांव के ही मिंटू सिंह के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने उनकी एसयूवी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों के एकत्र होने पर चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बताया कि आरोपी विनोद सिंह व विकास सिंह दबंग माफिया हैं व उनके खिलाफ कई बड़े आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं, दूसरी ओर देवगढ़ निवासी बीडीसी अजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह निवासी मड़ना, बोनी सिंह निवासी फिरोजपुर थाना पूराकलंदर अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके घर आए और ललकारते हुए कहा कि तुुम विकास सिंह के कहने पर विनोद सिंह का प्रचार कर रहो। सुधर जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा। यह बात कहकर उनके ऊपर फायरिंग की। वह घर की छत पर छुप गए। गांववालों के आने पर वहां से भाग गए। उनकी एक रायफल उनके घर के पास ही छूट गई, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना प्रभारी महराजगंज वीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जिसकी जांच एसपी सिटी कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर शिवेंद्र सिंह व उनके 11 समर्थकों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed