फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime branch will now investigate the case of death of retired judge's daughter.

Lucknow News: सेवानिवृत्त जज की बेटी की मौत के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी

Mon, 18 Nov 2024 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crime branch will now investigate the case of death of retired judge's daughter.
लखनऊ। सेवानिवृत्त जज शारदा प्रसाद तिवारी की बेटी प्रीति की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। मामले में पीजीआई थाने में सेवानिवृत्त जज ने दामाद पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विशेषखंड निवासी शारदा प्रसाद तिवारी ने डीजीपी से मुलाकात कर मामले की विवेचना एसआईटी अथवा किसी दूसरी शाखा से कराने का अनुरोध किया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध ने सोमवार को पीजीआई थाने से मामले की विवेचना स्थानांतरित कर दी। पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में अब इसकी विवेचना की जाएगी। इससे पहले पीजीआई पुलिस ने पीएनबी में लॉ अफसर आरोपी रवींद्र कुमार द्विवेदी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की धारा हटाई थी।
विज्ञापन

प्रीति की शादी नवंबर 2012 में रवींद्र से हुई थी। वह पीजीआई इलाके के अरावली एन्क्लेव अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 404 में रह रही थीं। संदिग्ध हालात में छह नवंबर को 10वें फ्लोर से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। सेवानिवृत्त जज ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था। उनकी मांग पर अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed