{"_id":"60bf2af95f0cda71e75ed807","slug":"cricketer-r-p-singh-offer-prayer-in-ayodhya-in-hanumangarhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने किया हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन पर नहीं कर सके रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने किया हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन पर नहीं कर सके रामलला के दर्शन
Tue, 08 Jun 2021 02:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:01 PM IST
सार
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने सोमवार को अपनी मां के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। हालांकि, वह रामलला के दर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे आर पी सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह ने सोमवार की देर शाम अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि देर शाम को पहुंचने के कारण श्री रामलला के दरबार में माथा नहीं टेक सके।
विज्ञापन
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सोमवार की शाम दिल्ली से सीधे अपनी मां के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर हनुमान जी का भोग प्रसाद भी ग्रहण किया। दर्शन पूजन के दौरान वे भक्ति भाव में निमग्न नजर आए।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह व उनकी मां का रामनामा आदि भेंट कर स्वागत सम्मान किया। पुजारी राजू दास ने बताया कि देर से पहुंचने के कारण वे रामलला का दर्शन नहीं कर सके, क्योंकि शाम 6 बजे रामलला का दरबार भक्तों के लिए बंद हो जाता है।
विज्ञापन
आरपी सिंह को रामलला का दर्शन न कर पाने का मलाल रहा। उन्होंने कहा कि अगली बार आएंगे तो रामलला का दर्शन जरूर करेंगे।