{"_id":"57d566274f1c1b11423170c7","slug":"cricketer-praveen-kumar-did-not-join-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने सपा ज्वॉइन करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने सपा ज्वॉइन करने से किया इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने से इंकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह सीएम अखिलेश के प्रशंसक हैं क्योंकि वह खेल के काफी कुछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवीण ने इस सिलसिलें में मुख्यमंत्री अखिलेश से मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अखिलेश ने खेलों के लिए काफी कुछ किया है उन्होंने लखनऊ व सैफई में स्टेडियम बनवाए।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में पीके के नाम से मशहूर क्रिकेटर ने बताया कि वह अभी चार से छह साल क्रिकेट ही खेलना चाहते हैं राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
प्रवीण उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, छह टेस्ट व 68 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27 व 77 विकेट लिए हैं।