फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cricket stadium in Safai.

सैफई को अब क्रिकेट स्टेडियम की सौगात!

Mon, 09 Feb 2015 01:51 AM IST
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cricket stadium in Safai.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गृहक्षेत्र सैफई को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और ऑलवेदर स्वीमिंग पूल की सौगात मिलने वाली है। इन पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च आएगा। सपा सरकार वित्त वर्ष 2015-16 के बजट में इसका ऐलान करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार सैफई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहती है। इसी के तहत कुछ दिन पहले ही वहां सूबे की दूसरी मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन


अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और ऑलवेदर स्वीमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव है। क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की अलग-अलग गैलरी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। पूरा स्टेडियम वाई-फाई से लैस होगा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्त होगा पुराना स्टेडियम

Cricket stadium in Safai.

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि करीब 40 हजार दर्शक क्षमता का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पुराने स्टेडियम को ध्वस्त कर बनाया जाएगा। इसका फैसला हो चुका है।

इस पर करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकार जल्द से जल्द इसका काम शुरू करना चाहती है। आगामी बजट में मुख्यमंत्री इसका ऐलान कर रकम का प्रावधान कर देंगे।

लखनऊ में पीपीपी मॉडल पर बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
सरकार राजधानी लखनऊ में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनवा रही है। आवास विभाग पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर इसका निर्माण करा रहा है।

207 करोड़ से बनेगा ऑलवेदर स्वीमिंग पूल
सैफई में बनने वाले ‘ऑलवेदर स्वीमिंग पूल’ पर करीब 207 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें लर्नर पूल, मेन मूल व डाइविंग पूल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed