{"_id":"6a8a0f4cb24a9f159501d4e7","slug":"cream-colored-attire-mandatory-for-bbau-convocation-angavastram-to-be-distributed-on-august-27-and-28-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1887503-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में क्रीम रंग की पोशाक अनिवार्य, 27 और 28 अगस्त को मिलेगा अंगवस्त्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में क्रीम रंग की पोशाक अनिवार्य, 27 और 28 अगस्त को मिलेगा अंगवस्त्रम
विज्ञापन
बीबीएयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को अंगवस्त्रम लेकर ही नहीं जाना होगा, बल्कि समारोह के बाद इसे विश्वविद्यालय को लौटाना भी अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड और अंगवस्त्रम से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2023, 2024, 2025 और 2026 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
निर्धारित ड्रेस कोड के तहत छात्रों को क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहनना होगा। छात्राओं के लिए क्रीम रंग की कुर्ती-सलवार चूड़ीदार अथवा साड़ी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
27 और 28 अगस्त को मिलेगा अंगवस्त्रम
दीक्षांत समारोह में पहनने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को अंगवस्त्रम उपलब्ध कराया जाएगा। इसका वितरण 27 और 28 अगस्त को होगा। दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर एक बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक अंगवस्त्रम प्राप्त किया जा सकेगा। अंगवस्त्रम लेने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार अंगवस्त्रम प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
29 और 30 अगस्त को लौटाना होगा
समारोह के बाद विद्यार्थियों को अंगवस्त्रम विश्वविद्यालय को वापस करना होगा। इसके लिए 29 अगस्त को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक और 30 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक अंगवस्त्रम जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों और समय का विशेष ध्यान रखने को कहा है, ताकि दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।