फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cpmt counselling at spgi

CPMT: अचानक शिड्यूल बदलने से हुआ बवाल

Mon, 22 Jul 2013 09:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
cpmt counselling at spgi

सीपीएमटी काउंसलिंग के बदले शिड्यूल की जानकारी न होने से कई अभ्यर्थी और उनके परिजन रविवार को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआईएमएस) स्थित केंद्र पर पहुंच गए।

विज्ञापन


यहां गेट पर ताला लगा देख और छुट्टी की सूचना मिलने पर दूरदराज से आए परिजन ने जमकर हंगामा किया। इस बीच पहुंची काउंसलिंग टीम ने अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन कराए और सत्यापन के लिए उन्हें सोमवार को बुलाया गया।
विज्ञापन


एसजीपीजीआई पहुंचे अभ्यर्थियों का आरोप था कि, बिना सूचना के काउंसलिंग शिड्यूल बदल दिया गया। गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परिजन तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि एमबीबीएस की सीट मिलने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है। अगर रजिस्ट्रेशन खत्म हो गए तो प्रवेश मिलना ही मुश्किल हो जाएगा।

अंदर भी नहीं जाने दिया गया
रजिस्ट्रेशन और सत्यापन के लिए आए अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड ने अंदर भी नहीं जाने दिया। सुरक्षा गार्ड का कहना था कि, रजिस्ट्रेशन का काम खत्म हो जाने की सूचना उन्हें दी गई है। ऐसे में किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा सकता।

हंगामे की सूचना पर काउंसलिंग से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को अभ्यर्थियों ने बताया कि, वे बलिया, गोरखपुर, बनारस, हरदोई, मऊ, बलरामपुर से आए हैं। उनके पास 21 जुलाई को रजिस्ट्रेशन की जानकारी थी।

ऐसे में रजिस्ट्रेशन खत्म होने की बात अधिकारी कैसे कह सकते हैं। हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों ने टीम लगाकर रजिस्ट्रेशन का काम दोपहर में शुरू करा दिया।

रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी उस समय फिर भड़क गए, जब उनसे एमबीबीएस की जगह बीएचएमएस और बीडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। देरी की वजह से कुछ अभ्यर्थी लौट भी गए।

आज ये रहेगा कार्यक्रम

रैंक 8001 से आगे एससी-एसटी और अर्ह उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन और सत्यापन होगा। इसके अलावा 901-2000 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।


ये अभ्यर्थी अपनी सीट और कॉलेज का विकल्प चुन सकेंगे। हालांकि, सामान्य कोटा की लगभग सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में रिजर्व कोटा की सीट चुनने का विकल्प ही अभ्यर्थियों के पास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed