फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cp rai also show anger from party

आजम खां के बाद सपा के एक और वरिष्ठ नेता पहुंचे 'कोपभवन'

Fri, 13 Nov 2015 12:53 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
cp rai also show anger from party

मो. आजम खां अभी कोपभवन में ही हैं कि पार्टी के एक और नेता भी इसी राह पर चल दिए हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सी.पी. राय के भीतर की नाराजगी भी मुखर हो उठी है।

विज्ञापन


दो दिन पहले योजना आयोग के सदस्य बनाए गए राय ने यह पद संभालने में असमर्थता जताते हुए त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने जिन शब्दों के साथ अपना इस्तीफा इस पद से दे दिया है उससे उनके भीतर की नाराजगी का पता स्वत: चल जाता है। राय ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में लिख दिया है, ‘मुझे मुख्यमंत्री जी ने योजना आयोग उत्तर प्रदेश ‘जो कुछ करता ही नहीं है’ के सदस्य जैसे बड़े पद के योग्य मानते हुए मनोनीत किया ।
विज्ञापन


परंतु मैने विनम्रता से आभार व्यक्त करते हुए इतना ज्यादा महत्वपूर्ण पद लेने से इन्कार कर दिया । दो कारणों से। एक तो मैं इतने ज्यादा मत्वपूर्ण पद के लिए योग्य नहीं हूँ ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद छिनने के बाद दूर नहीं हुई नाराजगी

cp rai also show anger from party

दूसरा मेरा जमीर और मेरा सिद्धांत मुझे ऐसा कोई पद ग्रहण करने की इजाजत नहीं देता जहां मैं गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का उपयोग तो करूं, पर बदले में उसके लिए कोई काम न कर सकूं । फिर भी नेता जी और मुख्यमंत्री जी का आभार कि उन्हें मैं याद हूं।

उन्होंने मुझे किसी योग्य भी माना । पर, क्या करूं अपने सिद्धांतों पर चलने को मजबूर हूं।’ जाहिर है कि राय सपा नेतृत्व से बहुत ज्यादा खुश नहीं है। सपा के प्रदेश महामंत्री पद से जिस तरह उन्हें हटाया गया और मंत्री पद का दर्जा छीना गया, उसकी नाराजगी अब भी उनके दिल से दूर नहीं हुई है। राय सपा के पुराने नेता हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed