फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cows found eating straw in cowsheds

Lucknow News: गोशालाओं में पुआल खाते मिले गोवंश

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cows found eating straw in cowsheds
रायबरेली। शासन से पुआल पर पूरी तरह से रोक के बाद भी गोशालाओं में गोवंशों को धड़ल्ले से पुआल का भूसा खिलाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने महराजगंज क्षेत्र के मोन और मऊगर्वी गोशालाओं का निरीक्षण किया तो चरही में गोवंश भूसे ही जगह पुआल खाते मिले।
विज्ञापन


गोवंशों को खिलाने के लिए 150 क्विंटल से अधिक पुआल भी गोदाम में रखा मिला। संबंधित प्रधानों व पंचायत सचिवों को नोटिस देने के साथ ही भुगतान में कटौती के निर्देश दिए हैं। उधर महराजगंज के एसडीएम ने बीडीओ को गोशालाओं के गोदाम से पुआल हटवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सबसे पहले मोन गोशाला का निरीक्षण किया। यहां गोदाम में ही करीब 100 क्विंटल पुआल रखा गया था। चरही में ही पुआल ही खाने के लिए गोवंशों को दिया गया था। सीवीओ ने नाराजगी जताते हुए प्रधान को तत्काल गोदाम से पुआल हटवाने के आदेश दिए। इसके बाद मऊगर्वी गोशाला का निरीक्षण किया तो आनन-फानन में चरही में पुआल के ऊपर भूसा डाल दिया गया। यहां गोशाला के सामने से पुआल डंप किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संबंधित गांवों के प्रधानों व पंचायत सचिवों को नोटिस दिया जा रहा है। शासन से रोक के बाद भी गोशालाओं में गोवंशों को पुआल लिखाया जा रहा है। भुगतान में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed