{"_id":"5d2b0b628ebc3e6cfb0871cf","slug":"cows-dying-in-cow-shelter-case-cm-yogi-to-take-video-conferencing-to-all-dm-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशालाओं में गौवंशों की मृत्यु पर अमर उजाला की खबर का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशालाओं में गौवंशों की मृत्यु पर अमर उजाला की खबर का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब
Sun, 14 Jul 2019 06:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गौशालाओं में गौवंश की मृत्यु से जुड़ी अमर उजाला की विशेष खबर का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने सभी संबंधित जिलों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही मुख्यमंत्री शाम सात बजे सभी जिलों के डीएम के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे।
आपको बता दें कि अमर उजाला में रविवार के अंक में गौशालाओं में गौवांशों की मृत्यु मामले पर विशेष खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें बताया गया कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली इस योजना को पलीता लगाने में अफसर कसर नहीं छोड़ रहे। कोई दिन नहीं बीतता जब लापरवाही, देखरेख और चारे के अभाव में गौवंश दम न तोड़ रहे हों।
अभी प्रयागराज में 35 से ज्यादा गौवंशों के मरने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि अयोध्या जिले की दो गोशालाओं में 30 गोवंशों की मौत हो गई। अवध में कई स्थानों पर अभी तक गोवंश आश्रय स्थल नहीं बन पाए हैं। वहीं, कुछ गोवंश आश्रय स्थल बाढ़ के दौरान टापू में तब्दील हो गए हैं।