{"_id":"60cbaedc8ebc3e2cfc309502","slug":"covid-vaccination-without-slot-buking-lucknow-news-lko582942168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से गांवों में बिना स्लॉट बुक किए ही लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से गांवों में बिना स्लॉट बुक किए ही लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में एक जुलाई से बिना स्लॉट बुक किए ही टीका लगाया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान से लेकर सभी लोगों की टीमें बनाई जा रही हैं, जो गांवों में लोगों को सप्ताह के पहले तीन दिन टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। इसके बाद वहां कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जुलाई व अगस्त में बिना स्लॉट बुक किए टीका लगेगा। अगस्त अंत तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है।
राजधानी में कुल 45 लाख से अधिक की आबादी है। इसमें ग्रामीण इलाकों की आबादी करीब 15 लाख है। जिले में अभी तक 11 लाख 78 हजार से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इसमें शहरी क्षेत्र की आबादी में टीका लगवाने का ग्राफ बेहद अधिक है, जबकि ग्रामीण इलाकों में 10 प्रतिशत से कम आबादी को टीका लगा है। ग्रामीण इलाकों की आबादी को टीका लगाने के लिए जुलाई व अगस्त में बिना स्लॉट बुक किए टीकाकरण का प्लान बना है। एक जुलाई से ग्रामीण इलाकों में अभियान शुरू होगा। इसमें पहले तीन दिन तक हर ब्लॉक में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रधान व तहसीलदार समेत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करेगी। इसके बाद वहां पर दो दिन मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। बूथ आबादी के बीच बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को भटकना न पड़े। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि अभी ग्रामीण इलाकों में टीका लगाने के लिए नई गाइड लाइन आनी है। इसके बाद बिना स्लॉट ही 18 से अधिक्र उम्र के सभी लोगों को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलाई में हर ब्लॉक में कैंप लगाकर टीका लगेगा। अगस्त में छूटे लोगों को टीका लगा शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
600 से अधिक स्लम एरिया भी चिह्नित
जिले में स्लम एरिया में बड़ी आबादी रहती है। यहां रहने वाले ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में ये टीके से वंचित है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहरी व ग्रामीण इलाके के ऐसे 603 स्लम एरिया चिह्नित किए हैं। यहां भी जुलाई व अगस्त में बिना स्लॉट के ही टीका लगेगा।
विज्ञापन
अभियान की सफलता के लिए नोडल अफसर तय
टीकाकरण अभियान का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने विकासखंड, नगर क्षेत्र व नगर निगम जोनवार नोडल व सहायक नोडल अधिकारी तय कर दिए हैं। ये अधिकारी टीकाकरण अभियान के तहत जुलाई से निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र की टीमों की निगरानी करेंगे। विकास खंड चिनहट में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी, काकोरी में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार वर्मा, बीकेटी में उपायुक्त श्रम, रोजगार महेंद्र कुमार पांडेय, गोसाईंगंज में सहायक निबंधक सहकारी समितियां लोकेश कुमार त्रिपाठी, मोहनलालगंज-नगराम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी धनंजय सिंह, सरोजनीनगर-बंथरा में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति, मलिहाबाद में जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र, माल में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह नोडल बने हैं। इसी तरह नगर निगम जोन-1 में एसीएम प्रथम नवीन चंद्र, जोन-2 में एसीएम द्वितीय किंशुक श्रीवास्तव, जोन-3 में एसीएम पंचम सत्यम मिश्र, जोन-4 में एसीएम चतुर्थ पल्लवी मिश्र, जोन-5 में डिप्टी कलक्टर शंभु शरण, जोन-6 में एसीएम षष्ठम सूर्य कांत त्रिपाठी, जोन-7 में एसीएम सप्तम व जोन-8 में एसीएम तृतीय को नोडल होंगे।