{"_id":"6074a92c8ebc3e8ca76f801f","slug":"covid-protocol-break-down-un-chandrika-devi-temple-gw-reporters-news-lko573936210","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में प्राचीन मंदिर चंद्रिका देवी में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में प्राचीन मंदिर चंद्रिका देवी में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर सोमवार को मंदिरों में जमकर कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन ने धार्मिक स्थलों में प्रवेश को लेकर गाइडलाइन जारी की थी कि एक बार में मंदिर में पांच से अधिक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन सोमवार को प्राचीन चंद्रिका देवी मंदिर के सुबह कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
इसमें कई लोगों ने तो मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का किसी ने पालन नहीं किया। स्थानीय प्रशासन भी भीड़ के आगे लाचार नजर आया।
जैसे ही इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लखनऊ में जिला स्तर के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने एसडीएम डॉ. शुभी काकन के साथ मंदिर का निरीक्षण किया और सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड गाइडलाइन के सख्त पालन करवाने का निर्देश दिया। कमोबेश यही हाल ग्रामीण इलाकों के अधिकांश मंदिरों का रहा।
भक्तों के लिए बंद रहेगा मां चंद्रिका देवी मंदिर
बख्शी का तालाब में इस नवरात्र में श्रद्धालु मां चंद्रिका देवी की पूजा-अर्चना नहीं कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मेला विकास समिति ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। समिति अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को समिति की बैठक में शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन पर मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुबह और शाम केवल पुजारियों का दल ही मां की पूजा-अर्चना करेगा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहेगा। यह व्यवस्था 13 अप्रैल से लागू होगी।