{"_id":"5eca07168ebc3e909c3be8c7","slug":"covid-patients-will-not-be-allowed-to-have-mobile-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में मरीज नहीं रख सकेंगे मोबाइल, परिजनों से बात करने के लिए होगी ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में मरीज नहीं रख सकेंगे मोबाइल, परिजनों से बात करने के लिए होगी ये व्यवस्था
Sun, 24 May 2020 11:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीज अब मोबाइल फोन नहीं रख पाएंगे। अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों से बात कराने के लिए दो मोबाइल फोन की व्यवस्था की जाएगी। इस फोन से शासन या अन्य किसी से भी बात करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एल-टू व एल थ्री स्तर के कोविड अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों को मोबाइल रखने की अनुमति न होने के कारण यह व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं आरोप है कि वार्ड से जारी होने वाले वायरल वीडियो को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता ने सभी चिकित्सा संस्थानों, राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर कहा है कि एल टू व एल थ्री कोविड अस्पतालों में मरीजों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे संक्रमण फैलता है। इसलिए भर्ती मरीजों को उनके परिजनों से बात कराने के लिए दो डेडिकेटेड मोबाइल फोन इंफेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए कोविड केयर वार्ड के इंचार्ज के पास रखवाया जाए।
विज्ञापन
इन मोबाइल फोन के नंबर की सूचना मरीजों के परिजनों और चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराना होगा। प्रदेश में एल टू स्तर के 75 और एल थ्री स्तर के 25 अस्पताल हैं।