फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid patients will be treated in private hospitals as with the budget of Ayushman Bharat.

आयुष्मान भारत योजना के बजट से होगा कोविड मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज, रेट तय

Sun, 21 Jun 2020 12:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Jun 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Covid patients will be treated in private hospitals as with the budget of Ayushman Bharat.
- फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज पर होने वाले खर्च का भुगतान निजी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बजट से किया जाएगा। खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए निजी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों को जिले के सीएमओ को बिल देना होगा।

विज्ञापन


सीएमओ बिल का परीक्षण और सत्यापित करके उसे मुख्य कार्यपालक अधिकारी साचीज को भेजेंगे, जहां से उन्हें भुगतान होगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनरल वार्ड के लिए 1800, हाई डिपेंडेंसी यूनिट के लिए 2700, आईसीयू बिना वेंटिलेटर के लिए 3600, आईसीयू वेंटिलेटर सहित के लिए 4500 रुपये प्रतिदिन प्रति बेड के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों के इलाज पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति पहले की तरह ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed