फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cousin brother and sister died after being hit by train in Gonda

UP News: ट्रेन से कटकर चचेरे भाई-बहन की मौत, पलक झपकते ही उड़ गए चीथड़े; पुलिस ने समेटी टुकड़ों में बिखरी लाश

Mon, 17 Feb 2025 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

गोंडा में ट्रेन से कटकर चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। पलक झपकते ही उनके चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने टुकड़ों में बिखरी लाश समेटी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
cousin brother and sister died after being hit by train in Gonda
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में गोंडा-बलरामपुर रेल मार्ग पर रविवार की रात मालगाड़ी से कटकर चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


हादसा खिरौरा शहबाज गांव के पास हुआ। रविवार की रात मालगाड़ी ट्रेन बलरामपुर से गोंडा जा रही थी। पिलर संख्या 206 के करीब युवक और युवती ट्रेन के सामने आ गए। पलक झपकते ही दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर दी। 

विज्ञापन

रोते बिलखते पहुंचे घरवाले

इसके बाद घटना की सूचना इटियाथोक थाने को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक के आसपास बिखरे शवों के टुकड़ों को इकट्ठा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान चचेरे भाई-बहन के तौर पर हुई है। सूचना घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

मृतक के पिता ने बताया कि बेटा ट्रक ड्राइवर था। दो दिन पहले घर आया था। देर शाम को कब घर से निकला, इसकी जानकारी नहीं हो  सकी। मृतका के भाई ने बताया कि वह अपनी मां को अस्पताल में एडमिट कराकर इलाज करा रहा था। घर पर छोटा भाई था। रात 2 बजे हादसे का पता चला है। एसओ शेषमणि ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed