फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court released non bailable warrant against ambulance driver in rape attampt

Lucknow News: एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक के खिलाफ जारी हुआ वारंट

Thu, 12 Sep 2024 03:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
court released non bailable warrant against ambulance driver in rape attampt
लखनऊ। एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चालक के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगी हैं। कई बार आरोपी पुलिस को गच्चा देकर निकल गया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर निवासी एक महिला ने अपने बीमार पति को गाजीपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 29 अगस्त की रात निजी एंबुलेंस से महिला अपने पति को लेकर वापस घर रवाना हुई थी। साथ में उसका भाई था। बीच रास्ते में एंबुलेंस चालक उन्नाव पुरवा निवासी सूरज तिवारी और उसके साथी ऋषभ सिंह ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। विरोध पर बीच रास्ते में उतारकर चले गए थे। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई थी। आरोपी ऋषभ जेल भेजा जा चुका है। सूरज अब तक भागा हुआ है। गाजीपुर इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया गया है। उसने सरेंडर अर्जी भी डाली है। अर्जी पर बृहस्पतिवार का दिन लगा हुआ है। अब देखना होगा कि वह सरेंडर करेगा या नहीं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, पीड़िता ने कोर्ट में बयान देने के लिए 16 सितंबर को आने की बात कही है।
विज्ञापन


किशोरी को एंबुलेंस से कर चुका है अगवा
इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के दौरान जब आरोपी सूरज तिवारी का आपराधिक इतिहास पता किया गया तो जानकारी हुई उस पर किशोरी को अगवा करने का केस दर्ज हो चुका है। एंबुलेंस से ही उसको भी अगवा किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed