फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court dismisses the case against salman khan on rape victim matter

रेप पीड़िता से तुलना करने पर सलमान के खिलाफ आए मामले में कोर्ट ने ये कहा

Sun, 03 Jul 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Jul 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
court dismisses the case against salman khan on rape victim matter
- फोटो : getty

शूटिंग के दौरान हुई परेशानी की तुलना रेप पीड़िता से करने के बयान को लेकर फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ मुकदमा नहीं चलेगा। अदालत ने सलमान के खिलाफ दायर परिवाद शनिवार को खारिज कर दिया।  

विज्ञापन


सीजेएम संध्या श्रीवास्तव ने इस संबंध में छपी खबर का उल्लेख करते हुए कहा कि सलमान ने महबूब स्टूडियो मुंबई में बयान दिया था कि जब मैं शूटिंग करके निकलता हूं तो मेरी हालत ऐसी हो जाती है जैसे किसी रेप पीड़िता की। 
विज्ञापन


परंतु जब सलमान का ध्यान उनके बयान पर दिलाया गया तो उन्होंने महसूस किया कि उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी।

कोर्ट ने कहा कि सलमान ने स्वयं की तुलना दुराचार पीड़िता से करते हुए अपनी व्यथा को दर्शाया है। किसी महिला का नाम लेकर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की। ऐसा कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है जिससे यह पता चले कि सलमान के बयान से कोई अपराध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि परिवादिनी रफत जमाल ने सलमान के खिलाफ परिवाद दाखिल करके बताया था कि शूटिंग के दौरान सलमान ने खुद की तुलना रेप पीड़िता से करके समाज की महिलाओं का अपमान तथा स्त्री की शालीनता को भंग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed