{"_id":"5b498f254f1c1b43748b4855","slug":"couple-found-dead-in-bedroom-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमरे में इस स्थिति में मिले मृत दंपती, कुछ माह पहले ही हुआ था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में इस स्थिति में मिले मृत दंपती, कुछ माह पहले ही हुआ था विवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
खुशबू व राजकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पीजीआई के मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार शाम कमरे के अंदर दंपती राजकुमार व खुशबू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों का शव बेड पर पड़ा था। महिला की नाक से झाग निकल रहा था। आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। वहीं, राजकुमार के गले में कसने का निशान है, लेकिन कमरे में फंदे का कोई सुबूत नहीं मिला।
पुलिस खुदकुशी और हत्या के बीच उलझ गई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोहिद्दीनपुर गांव में रामकिशुन पत्नी प्रेमा, बेटे राजकुमार (21) व बहू खुशबू (19) के साथ रहते हैं।
रामकिशुन ने पुलिस को बताया कि सुबह बेटा व बहू खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। देर शाम तक जब वह बाहर नहीं निकले तो प्रेमा बुलाने गई। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों को बुलाया गया तो किसी तरह दरवाजा खोला गया।

तीन महीने का गर्भ हुआ था खराब
खुशबू (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
इकलौते बेटे व बहू का शव देखकर रामकिशुन व प्रेमा की हालत खराब हो गई। पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।पुलिस के मुताबिक, राजकुमार व खुशबू की शादी फरवरी में हुई थी। खुशबू को तीन महीने का गर्भ था। जो कुछ दिन पहले गिर गया।
वह काफी बीमार हो गई। राजकुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से घर लेकर गए थे। गर्भपात होने से दोनों काफी दुखी थे। घर पर किसी से बात नहीं कर रहे थे। आशंका है कि दोनों ने इसी डिप्रेशन में खुदकुशी की है।