{"_id":"1c858f83ef31353d94d1ba3f85400761","slug":"counselling-date-lt-grade-teacher-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती से जुड़ी अहम खबर देखें, यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती से जुड़ी अहम खबर देखें, यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 23 से 25 नवंबर तक दोबारा काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थी द्वारा एक से ज्यादा जनपदों में चयनित होने की वजह से पद खाली न रहे इसलिए पूरे प्रदेश में काउंसलिंग एक साथ होने के साथ एक पद के मुकाबले दस उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जेडी सुत्ता सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद 23 नवंबर को गणित, विज्ञान, हिंदी और गृह विज्ञान की काउंसलिंग होगी।
24 नवंबर को अंग्रेजी, जीव विज्ञान, संस्कृत और वाणिज्य विषय वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 25 नवंबर को सामान्य विषय, कृषि, उर्दू व अन्य विषयों के खाली पदों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत राजकीय स्कूलों में लखनऊ मंडल के 741 पद भरे जाने हैं। भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होनी है। काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्र देने से पहले अंक पत्रों के सत्यापन के दौरान काफी संख्या में अंकपत्र फर्जी मिले थे।
विज्ञापन
इस वजह से उनका आवेदन निरस्त किया गया है। इस वजह से काफी संख्या में शिक्षकों के पद खाली रह गए हैं। अब दोबारा वहीं स्थिति न हो इसलिए एक पद के मुकाबले दस अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है।