फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counseling of different courses in BBAU till 17 November.

बीबीएयू में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में आई तेजी, बचे पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 17 नवंबर तक

Mon, 09 Nov 2020 01:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Nov 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Counseling of different courses in BBAU till 17 November.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में नए सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ रही है। विवि में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत जहां बीए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीएससी जियोलॉजी, इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी, बीटेक, बीवॉक, बीबीए एलएलबी, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के एमफिल, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए, एमफिल, पीएचडी की काउंसिलिंग समेत कई विभागों में पीजी, पीएचडी की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। बचे हुए विषयों की काउंसिलिंग 17 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इसी क्रम में 09 नवंबर को पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के स्नातक के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग तथा 10 नवंबर को पीएचडी की काउंसिलिंग होगी। एमफिल मैनेजमेंट, पीएचडी मैनेजमेंट और एमफिल हिंदी की काउंसिलिंग 09 नवंबर को होगी। एमफिल स्टेटिस्टिक्स की कॉउंसलिंग 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों की काउंसलिंग का रहेगा ये समय

एमफिल एजूकेशन की काउंसिलिंग नौ नवंबर को दोपहर एक बजे से होगी। डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी की एमफिल की काउंसिलिंग नौ नवंबर को सुबह 9:30 बजे से होगी। पीएचडी हॉर्टिकल्चर की काउंसिलिंग 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। पीएचडी कंप्यूटर साइंस की काउंसिलिंग 10 नवंबर को होगी। पीएचडी एजूकेशन, पीएचडी सोशियोलॉजी, पीएचडी लॉ की काउंसिलिंग 10 नवंबर को होगी।

एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस की वेटिंग लिस्ट की काउंसिलिंग 11 नवंबर को होगी। एलएलएम लॉ पेड सीट की काउंसिलिंग 10 नवंबर को, एमएससी एजी हॉर्टिकल्चर की पेड सीट की काउंसिलिंग 11 नवंबर को होगी।

एमएससी केमिस्ट्री वेटिंग लिस्ट और पेड सीट की काउंसिलिंग 09 नवंबर, एमएससी स्टैटिसटिक्स वेटिंग लिस्ट और पेड सीट की काउंसिलिंग 09 नवंबर को होगी। पीएचडी हिंदी की काउंसिलिंग 17 नवंबर को होगी तथा वन ईयर एलएलबी की काउंसिलिंग 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed