{"_id":"5fbd00a78ebc3e9bef380436","slug":"counseling-in-all-districts-for-appointment-to-selected-candidates-on-36590-posts-from-2-to-4-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती: बचे हुए 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 2 से 4 दिसंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती: बचे हुए 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 2 से 4 दिसंबर तक
Wed, 25 Nov 2020 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में शेष 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 2 से 4 दिसंबर तक सभी जिलों में होगी। नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में अनुसूचित जनजाति के 1133 योग्य अभ्यर्थी नही मिलने के कारण 2 जून को 67867 चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की गईं थी। भर्ती परीक्षा में कटऑफ के विवाद में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गईं। सर्वोच्च न्यायालय ने शिक्षा मित्रों के लिए 37399 पद रिक्त रखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने जा आदेश दिए थे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने 31277 चयनित अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
बीते सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने कटऑफ विवाद में सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने शेष 36590 पदों पर नियुक्ति के लिए कार्यक्रम जारी किया है। 2 से 4 नवंबर तक चयनित अभ्यर्थियों की सभी जिलों में काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों को अच्छे एवं योग्य शिक्षक मिलने से पौने दो करोड़ विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।