फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counseling for admission to the sports college will begin in three days.

Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए तीन दिन बाद शुरू होगी काउंसिलिंग

Sat, 04 Jul 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Counseling for admission to the sports college will begin in three days.
लखनऊ। प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। लखनऊ, गोरखपुर, सैफई समेत प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में खेल प्रतिभाओं के चयन के बाद अब खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट (जैविक उम्र) की प्रक्रिया जारी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम रूप से दाखिले दिए जाएंगे। यदि किसी खिलाड़ी की वास्तविक उम्र निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विभिन्न खेलों के लिए आयोजित फिटनेस टेस्ट, खेल कौशल और तकनीकी परीक्षण के बाद सफल खिलाड़ियों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। उसके बाद सभी खिलाड़ियों को जैविक उम्र की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। अब सभी नमूनों की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से अगले तीन दिनों में मिलने की उम्मीद है। केवल वही खिलाड़ी प्रवेश के पात्र होंगे, जिनकी जैविक उम्र संबंधित खेल और आयु वर्ग के निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद पात्र खिलाड़ियों को मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचना देकर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बुलाया जाएगा। यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी के सचिव और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल उपेंद्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की उम्र की जैविक जांच कराई गई है। सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट मिलते ही पात्र खिलाड़ियों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed