{"_id":"625bec3cb0cd5a669e5521f0","slug":"counseling-for-admission-in-ayush-colleges-will-be-on-26-and-27-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष कॉलेजों में प्रवेश का अंतिम मौका: नीट यूजी की चौथे चरण की काउंसिलिंग 26 व 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष कॉलेजों में प्रवेश का अंतिम मौका: नीट यूजी की चौथे चरण की काउंसिलिंग 26 व 27 को
Sun, 17 Apr 2022 04:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Apr 2022 04:48 PM IST
सार
आयुष कॉलेजों में चौथे चरण की काउंसिलिंग के लिए तारीखें घोषित कर दी गई हैं। खाली सीटों पर 19 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आयुष (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी) कॉलेजों में खाली सीटों के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग 26 व 27 अप्रैल को होगी। इसके लिए 19 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकेगा। आयुष कॉलेजों में सरकारी क्षेत्र की सभी सीटें भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
दो चरण की काउंसिलिंग और माप राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद निजी क्षेत्र की करीब एक हजार सीट खाली रह गई हैं। ऐसे में चौथे चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इसके जरिए बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
आयुर्वेद निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि केंद्र से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में खाली सीटों के लिए 19 अप्रैल से पंजीयन शुरू होगा। पंजीयन के बाद राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैनीमैन चौराहा, गोमती नगर में काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन