फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   councelling will be start from 16 september in lucknow university

Lucknow University: लविवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से

Thu, 15 Sep 2022 04:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
councelling will be start from 16 september in lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन काउंसिलिंग 16 से 18 सितंबर तक चलेगी। बुधवार रात को लविवि ने काउंसिलिंग शिड्यूल व प्रक्रिया जारी कर दी। विवि की वेबसाइट से छात्र इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग में छात्रों को विकल्प भरने होंगे। काउंसिलिंग में उन्हीं अभ्यर्थियों को अनुमति है जिनका नाम और रैंक पूर्ण मेरिट लिस्ट में है। छात्रों को अपने लॉगइन का प्रयोग कर पंजीकरण करना होगा, वे ही काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। छात्रों को 700 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। कोई विकल्प न मिलने पर छात्रों को 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। पंजीकरण के बाद छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर अपने विकल्प देने होंगे। वह जितनी बार चाहें अपना विकल्प बदल सकते हैं लेकिन एक बार लॉक करने पर उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सीट लॉक के बाद आवंटन किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


पांच चरणों में होगी काउंसिलिंग
काउंसिलिंग प्रक्रिया पांच चरण में होगी। पहला चरण पंजीकरण का होगा, दूसरा विकल्प भरने का होगा। छात्रों को सलाह है कि वे ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें व लॉक कर दें। तीसरा चरण सीट आवंटन का होगा। रैंक व विकल्प चुनने की वरीयता के आधार पर आवंटन किया जाएगा। रिपोर्टिंग के समय अभिलेख अगर सत्यापन में सही नहीं पाए गए तो प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। चौथे चरण में सीट की पुष्टि और अस्थायी आवंटन सह पुष्टि पत्र डाउनलोड करना होगा। पांचवें चरण में विवि व आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed