फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   counceling started in ITI

नहीं है प्रमाण पत्र तो एक महीने में करा सकते हैं जमा

Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
counceling started in ITI
अभी प्रमाणपत्र नहीं है तो महीनेभर में जमा करा दें
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कोरोना काल में बदली हुई व्यवस्था के साथ आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन आईटीआई अलीगंज में करीब 31 छात्रों की काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग के दौरान कोई छात्र प्रमाणपत्र लेकर नहीं आता है तो उसे एक महीने के भीतर जमा कराने का अवसर दिया गया है।
अलीगंज और चारबाग आईटीआई में कोविड को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क बनाई गई है। गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आईटीआई अलीगंज में कोरोना के चलते इस बार डिसेंट्रलाइजेशन प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग कराई जा रही है। प्रधानाचार्य प्रमोद शाक्यवार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसलिए छात्रों को अलग-अलग कमरे में काउंसिलिंग के लिए भेजा जा रहा है। काउंसिलिंग में सबसे ज्यादा छात्रों को फिटनेस सर्टिफिकेट को लेकर समस्या आई। अधिकांश छात्रों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था। बगैर फिटनेस सर्टिफिकेट के छात्रों की काउंसिलिंग करा दी जाएगी। फिटनेस सर्टिफिकेट समेत अन्य डॉक्यूमेंट की कमी पाई जाती है तो भी एक महीने के भीतर जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वापस हो जाएगी कॉशन मनी
प्रधानाचार्य ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान छात्रों से कॉशन मनी 300 रुपये और छह माह की फीस 240 रुपये ली जा रही है। कॉशन मनी छह माह बाद छात्रों को लौटा दी जाएगी। इसके अलावा काउंसिलिंग के दौरान जो जरूरी दस्तावेज छात्रों को लाना है उसमें बुलावा पत्र, हाई स्कूल अंकपत्र व प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, ट्रांसपोर्ट सर्टिफिकेट शामिल है। छात्रों को मूल व प्रमाणित प्रति साथ में लानी होगी। इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed