फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cough syrup scandal: ED tightens its grip on Shubham's family; sister and mother questioned; failed to provide

कफ सिरप कांड: शुभम के परिजनों पर ईडी ने कसा शिकंजा, बहन-मां से हुई पूछताछ; नहीं दे सकीं जवाब

Fri, 30 Jan 2026 08:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Jan 2026 08:08 PM IST
सार

Cough syrup in UP :कफ सिरप सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के परिजनों पर ईडी ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में परिवार से बातचीत की गई। 

विज्ञापन
Cough syrup scandal: ED tightens its grip on Shubham's family; sister and mother questioned; failed to provide
शुभम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कफ सिरप सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के परिजनों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने शुभम की बहन और मां को बीते दिनों पूछताछ के लिए तलब किया था, हालांकि वह उसके कारोबार के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दे सकीं। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने फर्मों से संबंधित दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्तियों की जानकारी के साथ दोबारा तलब किया है।

विज्ञापन


बता दें कि शुभम ने अपने परिजनों के नाम पर भी कई फर्जी फर्में खोलकर कफ सिरप की तस्करी की थी। इसी वजह से उसके परिजनों को तलब करना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वाराणसी के एक कैटरर को भी ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी को जानकारी मिली है कि उसने बैंक से कम ब्याज पर करीब 50 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसके बाद ज्यादा ब्याज पर उसे शुभम को दे दिया था। अब उससे शुभम के साथ किए गये लेन-देन के बारे में पता लगाया जाएगा। ईडी ने उसे इसी हफ्ते पेश होने को कहा है।
विज्ञापन


नरवे ने भी खोली 20 फर्में
वहीं दूसरी ओर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा गिरफ्तार किए गये आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे द्वारा भी अपने परिजनों के नाम पर 20 फर्में खोलने के सुराग मिले हैं। इनमें से कुछ लोगों को नरवे कफ सिरप की तस्करी से मिलने वाली रकम का कुछ हिस्सा भी देता था। हालांकि उनके बैंक खातों का पूरा कंट्रोल उसके पास ही था। अब ईडी उससे जेल में पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed