फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corruption in sonia gandhi mp fund.

सोनिया गांधी की सांसद निधि में हुआ घपला

Sat, 21 Feb 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sat, 21 Feb 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
corruption in sonia gandhi mp fund.

सांसद सोनिया गांधी की निधि में करीब नौ लाख रुपये का घपला पकड़ में आया है। जांच में पाया गया कि बंद स्कूलों में कक्षा कक्ष का अधूरा निर्माण करा दिया गया।

विज्ञापन


मामले पकड़ में आने के डीएम ने दोनों स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करके सांसद निधि की राशि को जमा करने को कहा है।

वर्ष 2011-12 में सांसद सोनिया गांधी की निधि से सतांव के आशा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल गणेशगंज टिकरा बाजार को कक्षा कक्ष निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन


स्कूल को कक्षा कक्ष निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में सवा लाख रुपये 26 मार्च 2011 को दिए गए थे।

दूसरी किस्त का डिमांड करने के बाद सवा लाख रुपये और दे दिए गए थे, लेकिन अब तक छत नहीं पड़ी है।

ऐसे हुआ खेल

corruption in sonia gandhi mp fund.

वर्ष 2013 में डलमऊ के बीबीपुर स्थित पं. रामकिशोर त्रिवेदी स्मृति विद्यापीठ में भी सांसद निधि से धन लेने के बाद दो लाख 97 हजार 500 रुपये का खेल किया गया।

यहां भी कक्षा कक्ष निर्माण के लिए निधि से धन दिया गया। दोनों स्कूलों की जांच एई डीआरडीए ने की तो गड़बड़ी मिली।

आशा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल गणेशगंज टिकरा बाजार में स्कूल का संचालन नहीं मिला। यही हाल पं. रामकिशोर त्रिवेदी स्कूल का भी रहा।

यह स्कूल भी डेढ़ साल से बंद पाया गया। इस पर डीएम प्रेम नारायण ने आशा विद्यापीठ के प्रबंधक अतुल त्रिवेदी और पं. रामकिशोर त्रिवेदी स्मृति विद्यापीठ के प्रबंधक मनीष कुमार से वसूली के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed