फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corrupt tsi caught red handed by anti corruption team

एंटी करप्शन टीम ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को घूस लेते ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

Thu, 29 Sep 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Sep 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
corrupt tsi caught red handed by anti corruption team
आरोपी दरोगा अन‌िल कुमार यादव - फोटो : amar ujala

पॉलीटेक्निक चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अनिल यादव व होमगार्ड आनंद को बुधवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने 500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है दिल्ली से आई स्कार्पियो कार रोककर रकम वसूल रहे थे। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन की टीम ने लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को गोमतीनगर पुलिस के सुपुर्द किया जहां मुकदमा दर्ज कर उन्हें हवालात में डाल दिया गया। बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पुलिसकर्मियों को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पॉलीटेक्निक चौराहे पर तैनात टीएसआई अनिल यादव दोपहर करीब डेढ़ बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी दिल्ली के नंबर की स्कार्पियो कार गुजरी। होमगार्ड आनंद कार चालक अंबेडकरनगर निवासी राम सिंह की रोककर कागजात चेककर चालान की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से म‌िला केम‌िकल लगा नोट

corrupt tsi caught red handed by anti corruption team
पहुंचे हवालात - फोटो : amar ujala

घबराया चालक हाथ-पैर जोड़ने लगा। होमगार्ड ने टीएसआई के पास भेजा जो उन्होंने रुपये मांगे। चालक ने रुपये की व्यवस्था करने के लिए कुछ समय मांगा और चला गया। 
वह मौके पर मौजूद एंटी करप्शन के एएसपी योगेंद्र सिंह के पास पहुंचा जिन्होंने उसे 500 रुपये का नोट देकर टीएसआई के पास भेजा। 

होमगार्ड आनंद यादव ने चालक से 500 रुपये का नोट लेकर टीएसआई को थमाया तभी एंटी करप्शन के एएसपी योगेंद्र सिंह व दरोगा सुंदर सिंह ने टीम संग दोनों को दबोच लिया। 

टीम ने केमिकल लगा नोट टीएसआई की जेब से बरामद कर लिया। उन्हें गोमतीनगर स्थित कार्यालय लेकर जाकर बयान दर्ज किया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एएसपी एंटी करप्शन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed