फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   correct process can make medicines chieper

अच्छी खबरः इस तरह सस्ती हो जाएगी महंगी दवाइयां

Fri, 11 Dec 2015 03:54 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
correct process can make medicines chieper

केमिकल इंडस्ट्री दुनिया में किसी भी क्षेत्र से ज्यादा मानवीय जिंदगी को प्रभावित करती है। अगर केमिस्ट्री की सही प्रक्रिया को अपनाया जाए तो इससे बनने वाली दवाओं और दूसरे उत्पादों को सस्ता और बेहतर बनाने में बड़ी सफलता मिल सकेगी।

विज्ञापन


यह कहना है पद्म विभूषण प्रो. मनमोहन शर्मा का, जो बृहस्पतिवार को सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) में नाइपर रायबरेली के दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर बोल रहे थे। प्रो. शर्मा ने कहा कि केमिस्ट्री हर वस्तु में और हर जगह मौजूद है।
विज्ञापन


केमिकल इंडस्ट्री ने हमारे जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया है। बायोलॉजी में भी केमिस्ट्री की गहरी जड़ें बनी हुई हैं। डीएनए हो या क्लोरोफिक, बिना केमिस्ट्री के कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि प्रोसेस केमिस्ट्री, आर्गेनिक केमिस्ट्री और इंडस्ट्री के बीच का माध्यम है। प्रोसेस केमिस्ट्री की भूमिका किसी भी प्रोडक्ट के उत्पादन, परिणाम और बनाए जाने के दौरान खतरनाक रासायनिक अभिकारकों एवं परिस्थितियों को कम करने में महत्वपूर्ण है।

इस तरह बना ली गई डायबिटीज की चमत्कारिक दवाई

correct process can make medicines chieper

इससे कम कीमत में कम समय का उपयोग करते हुए अधिक सुरक्षित रूप से उसकी निर्माण प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिलती है।केमिकल इंजीनियर प्रो. शर्मा का कहना था कि डायबिटीज में एक दवा सीटाजिलिप्टिन उपयोग होती है।

प्रोसेस केमिस्ट्री की वजह से ही इसमें 80 प्रतिशत अपशिष्ट पदार्थों के उत्पादन में कमी कर ली गई। आज यह सफल एंटी डायबिटीज है।

प्रोसेस केमिस्ट्री में खतरनाक केमिकल व परिस्थितियों से परहेज, सही रूट सिलेक्शन, क्रिस्टलाइजेशन, प्रोसेस इन्टेंसिफिकेशन, बायोकैटालिसिस जैसे चरणों पर ध्यान देकर प्रोडक्ट को आम आदमी के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है।

इस दौरान सीडीआरआई की निदेशिका डॉ. मधु दीक्षित, नाइपर के प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. पीके शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed