फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corporate thieves gang get caught.

15 दिन में 50 लाख रुपये के 180 मोबाइल उड़ाए

Sat, 27 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corporate thieves gang get caught.

राजधानी में मोबाइल चोरों के ‘कॉरपोरेट गैंग’ का खुलासा हुआ है। इस गैंग के सदस्यों ने बेहद शातिर तरीके से महज 15 दिन में इस गैंग ने महंगे ब्रॉन्ड्स के करीब 50 लाख रुपये के 180 मोबाइल चोरी कर लिए।

विज्ञापन


ये मोबाइल मॉल से लेकर मंदिर तक भीड़ में से उड़ाए गए। इस काम के लिए गैंग के सदस्यों को बाकायदा 10 से 20 हजार रुपये तक सैलरी दी जाती थी।

किसको कितनी सैलरी मिलेगी, यह उनके काम के हिसाब से तय होती थी। राजधानी पुलिस ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाकर बृहस्पतिवार देर शाम इस गैंग के तीन बच्चों समेत 15 लोगों को फीनिक्स मॉल, बाराबिरवां और बुद्धेश्वर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी यशस्वी यादव ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

कीमती मोबाइल पर हाथ साफ करते थे

Corporate thieves gang get caught.

एप्पल आईफोन--9
एचटीसी--5
ब्लैकबेरी--5
सैमसंग--75
(बाकी अन्य ब्रॉन्ड्स के मोबाइल भी हैं।)

मोबाइल की सप्लाई : इन कीमती मोबाइल सेटों की सप्लाई बांग्लादेश में की जा रही थी।
गैंग कहां का : झारखंड के साहेबगंज जिले का।

चोरी की प्लानिंग
गैंग पूरी प्लानिंग से काम करता था। उनका इरादा लखनऊ में एक महीने टिकने का था। फिर इसके बाद दूसरे जिलों में शिकार तलाशते।

इस तरह इन्हें दी जाती थी ट्रेनिंग

Corporate thieves gang get caught.

बदमाशों ने कुबूला कि सभी को मोबाइल उड़ाने और भाग निकलने की ट्रेनिंग दी जाती थी। पूरी तरह प्रशिक्षित होने पर ही मोबाइल चोरी के लिए मैदान में उतारा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed