फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: treatment of only serious patients in KGMU

CoronaVirus Update: केजीएमयू में सिर्फ गंभीर मरीजों का इलाज, आज से व्यवस्था शुरू

Sat, 21 Mar 2020 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: treatment of only serious patients in KGMU
प्रतीकात्मक तस्वीर

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: लखनऊ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते केजीएमयू की ओपीडी में अब शनिवार से सिर्फ गंभीर मरीजों को देखने का फैसला लिया गया है। सीएमएस प्रो एसएन शंखवार ने बताया कि सामान्य मरीज केजीएमयू आने से बचें। अत्यंत गंभीर मरीज ही यहां आए।

विज्ञापन


कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों को अब पुरानी ओपीडी में देखा जाएगा। अभी तक कोरोना वायरस ओपीडी नई ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर बनाई गई थी। अब इसे पुरानी ओपीडी यानी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में खोला गया है। यहां मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ऐसे मरीजों का इलाज करेंगे जिन्हें जांच की जरूरत होगी। सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


रिपोर्ट बनाने में भी लापरवाही
कोरोना पीड़ितों की जांच रिपोर्ट बनाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को वायरल हुई सूची में गायिका कनिका कपूर को मेल दर्शाया गया था। इसे लेकर केजीएमयू की खूब किरकिरी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल ओपीडी चलेगी, 70% वार्ड होंगे खाली

केजीएमयू में कोराना को लेकर हुई टास्क फोर्स की बैठक में डिजिटल ओपीडी चलाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी विभागों के दो-दो डॉक्टरों के फोन नंबर मांगे गए हैं। इन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। संबंधित डॉक्टर ओपीडी में बैठकर मरीजों को फोन पर दवा बताएंगे।

इसके अलावा 70 प्रतिशत वार्ड खाली रखे जाएंगे। आइसोलेशन वार्ड में पोर्टेबल एक्स-रे का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओपीडी बंद कर दी गई है। केजीएमयू में 4500 बेड हैं। तय किया गया कि 70 प्रतिशत वार्ड खाली रखे जाएंगे।

जांचों के लिए मरीजों को दो माह बाद की तारीख दी जाएगी। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक न्यूरो सर्जरी, दिल समेत दूसरे विभागों में गंभीर मरीज ही रहेंगे। मेडिसिन समेत दूसरे विभाग खाली कराए जाएंगे। वहीं, यदि किसी मरीज को आईसीयू की जरूरत पड़ रही है तो उसे पीजीआई रेफर किया जाएगा।

पीजीआईः ओपीडी के मरीजों में 80 प्रतिशत होगी कटौती

कोरोना को देखते हुए पीजीआई में अब इमरजेंसी वाले मरीज ही देखे जाएंगे। सामान्य ओपीडी वाले मरीजों में 80 फीसदी कटौती होगी। इसके लिए इमरजेंसी को अत्यंत गंभीर और गंभीर मरीज में बांट दिया है। संस्थान निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कोरोना को रोकने का यही तरीका है कि ओपीडी में भीड़ कम की जाए।

अत्यंत गंभीर और गंभीर मरीजों को इलाज मिलता रहेगा। सेमी इमरजेंसी के रूप में गर्भवती महिलाओं, कैंसर व अन्य मरीजों का इलाज होगा। सर्जरी के केस टाले जा रहे हैं। जिन्हें इसकी तारीख दी गई थी, उन्हेें अब दो माह बाद बुलाया जा रहा है। जिनकी स्थिति गंभीर है उन्हें पहले से दी तिथि पर ही बुलाया जा रहा है।

हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
हेल्पलाइन नंबर 0522-2622080
व्हॉट्सएप नंबर   7839700132
सीएमओ कंट्रोल नंबर 0522-2230688, 2230955, 2230691 और 2230333
नोडल अधिकारी मेडिकल
9415795809
सीएमओ
8005192677
जिला प्रशासन 9415005002
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed