CoronaVirus Update: ट्रेनों में मिलें कोरोना संदिग्ध तो इन हेल्पलाइन नंबर पर बताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना से बचाव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों में किसी यात्री में बुखार, खांसी सहित कोरोना के अन्य लक्षण दिखें तो तत्काल हेल्पलाइन पर सूचित करें। पूर्वोत्तर रेलवे पीआरओ महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडल द्वारा कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।
मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना संदिग्ध मरीजों की देखभाल व उपचार हेतु बादशाहनगर स्थित मंडल चिकित्सालय में छह बेड का और उपमंडलीय चिकित्सालय गोंडा में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मेडिकल कर्मचारियों के लिए पीपीई किट, एन-95 मास्क, सैनेटाइजर उपलब्ध हैं। 60 व्यक्तियों की क्षमता वाले एक क्वारंटाइन केंद्र की स्थापना डीजल स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर गोंडा में की गई है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
डीआरएम कार्यालय में प्रवेश बंद
मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर
9794842503 एवं 9794842532
ललित नारायन मिश्र चिकित्सालय गोरखपुर
0551-2284764 एवं 9794840529
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे मंडल लखनऊ के डीआरएम कार्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अति आवश्यक काम होने पर ही डीआरएम कार्यालय आएं। गेट पर स्लिप पर आने का उद्देश्य लिखकर देना होगा। गेट पर चौकी इंचार्ज की अनुमति के बाद ही प्रवेश मिलेगा। डीआरएम ने रेलकर्मियों से अपील की है कि संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह से बचें।
डाकघर में भी सैनेटाइजेशन
निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाककर्मियों और उपभोक्ताओं को संक्रमण से बचाया जा रहा है। जीपीओ में डाकियों, काउंटर स्टाफ सहित पब्लिक डीलिंग में लगे सभी कर्मचारियों को मास्क दिए गए हैं। डाक सॉर्टिंग, आधार काउंटर, डाक बुकिंग और बचत काउंटरों पर विशेष सफाई की जा रही है।
जीपीओ चीफ पोस्टमास्टर आरएन यादव ने बताया कि ग्राहकों के हाथ सैनेटाइज करा रहे हैं।