फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: Police gives notice to ghantaghar protesters.

CAA: घंटाघर प्रदर्शनकारियों पर कोरोना का साया, पुलिस ने नोटिस भेजकर कहा-प्रदर्शन खत्म करें

Mon, 16 Mar 2020 08:45 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: Police gives notice to ghantaghar protesters.
घंटाघर पर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: घंटाघर पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने कोरोना के फैलते संक्रमण के मद्देनजर धरना-प्रदर्शन खत्म करने को कहा है। पुलिस ने घंटाघर प्रदर्शनकारियों को नोटिस बांटा। इसमें कहा गया कि है ऐसा नहीं करने पर उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पहले तो महिलाओं ने पुलिस के नोटिस ले लिए लेकिन बाद में उसमें कार्रवाई की बात पढ़कर वे गुस्सा हो उठीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि पुलिस जब उन्हें धरने से नहीं रोक पाई तो अब कोरोना का डर दिखाकर धरना खत्म करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


इससे पहले कई महिलाओं ने प्रदर्शन में इस बात का भी विरोध किया कि पुलिस की ओर से प्रदर्शन मे आ रही महिलाओं के घरों पर पुलिस ने 144 का नोटिस भेजा है। करीब 10 से अधिक महिलाओं के बीच इस बात की चर्चा की गहमागहमी रही। बाद मे कुछ महिलाओं ने सभी से पुलिस से ऐसा कोई भी नोटिस न लेने, किसी कागज पर दस्तखत न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदर्शन के कारण घंटाघर पूरे देश में प्रसिद्घ हो गया है। महिलाएं यहां पर करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रही हैं। अब जब कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है तो प्रशासन ने उन्हें नोटिस देकर प्रदर्शन खत्म करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed