{"_id":"5e71b7f48ebc3ea7cf34f040","slug":"coronavirus-up-update-third-positive-case-in-lucknow-doctor-treating-patients-get-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः मरीज का इलाज कर रहा डॉक्टर भी हुआ संक्रमित, लखनऊ में तीसरा मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः मरीज का इलाज कर रहा डॉक्टर भी हुआ संक्रमित, लखनऊ में तीसरा मामला आया सामने
Wed, 18 Mar 2020 11:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीसरा पॉजिटिव केस सामने आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लखनऊ में कोरोना मरीज का इलाज कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर का सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मेडिसिन विभाग में तैनात थे। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में पहले से कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव मरीज हैं। इन दोनों को केजीएमयू में ही भर्ती किया गया है। मरीजों के इलाज में केजीएमयू के 22 डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। इसी टीम के एक डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 है। इसमें आठ आगरा के दो गाजियाबाद दो लखनऊ और 3 नोएडा के के हैं। इन सभी की हालत में सुधार है।अभी तक प्रदेश में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
Incharge of the KGMU isolation ward Dr Sudhir Singh: A junior doctor has tested positive for #Coronavirus. The doctor was treating coronavirus patients. The doctor is stable and there is nothing to worry about. #Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2020