फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus outbreak in Uttar Pradesh latest news updates in hindi

यूपी में कोरोना LIVE: 499 नए मरीज मिले, प्रदेश में अब तक 13, 615 संक्रमित

Mon, 15 Jun 2020 12:32 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 15 Jun 2020 12:32 AM IST
सार

प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13615 हो गई है। यूपी में रविवार को 499 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ प्रदेश एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4948 हो गई है। 394 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले की संख्या बढ़कर 8268 हो गई है। वहीं अब तक 399 लोग इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।   यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से संबंधित हर खबर-

विज्ञापन
Coronavirus outbreak in Uttar Pradesh latest news updates in hindi
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी में मिले 499 नए मरीज, 394 डिस्चार्ज

विज्ञापन

प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13,615 हो गई है। यूपी में रविवार को 499 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ प्रदेश एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4948 हो गई है। 394 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले की संख्या बढ़कर 8268 हो गई है। वहीं अब तक 399 लोग इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।  

मेरठ मेडिकल में कोरोना से एक और मौत
मेरठ में 66 वर्षीय चंद्रवीर गौतम, निवासी ग्रीन विलेज सुपर टेक, दिल्ली रोड मेरठ, जिनको 4 दिन से बुखार और 2 दिन से सांस फूलने की गंभीर बीमारी थी, वे 13 जून 2020 को रात्रि के लगभग 8 बजे मेडिकल कॉलेज मेरठ  में कोविड 19 सस्पेक्ट रोगी के रूप में भर्ती हुए थे। इनकी मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन


कानपुर में कोरोना के 27 मरीज और बढ़े
कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को कानपुर में 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 729 हो गई है। कोरोना के एक्टिव केस 306 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव
वाराणसी में रविवार को दिन में 218 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत के बाद रात में दो प्रवासियों समेत छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले चार लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

निमोनिया के मरीज की मौत, 18 नए संक्रमित भी मिले
आगरा के प्रताप नगर निवासी 60 वर्षीय निमोनिया व उच्च रक्तचाप पीड़ित व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद मौत से रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक को सांस लेने में तकलीफ थी। 18 नए मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 1053 हो गई है। इनमें 123 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 9 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब 869 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 कैंसर रोगी, गर्भवती महिला में भी संक्रमण की पुष्टि
रविवार को लोहामंडी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती, राजामंडी निवासी 62 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला में संक्रमण मिला है। गर्भवती महिला लायल में प्रसव के लिए गई थी, जबकि कैंसर पीड़ित की ओपीडी से सैंपलिंग हुई थी। वहीं शाहगंज निवासी 34 साल का युवक बुखार आने पर जांच में पॉजिटिव मिला है। बोदला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में फ्लू के लक्षण मिले, मलपुरा निवासी 47 वर्षीय पुरुष हेपेटाइटिस से पीड़ित होने के बाद जांच में संक्रमित मिला। ताजगंज निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, रामबाग निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और लोहामंडी निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना संदिग्ध होने पर जांच में पुष्टि हुई है। रामबाग की 30 वर्षीय महिला, कला नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित के संर्पक में आकर पॉजिटिव हो गए। अलब्तिया निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, एत्माउद्दौला निवासी 52 वर्षीय महिला को सांस की तकलीफ पर जांच कराई। आगरा कैंट निवासी 24 वर्षीय महिला में फ्लू लक्षण पर जांच में पॉजिटिव आई।

कानपुर: जालौन में कोरोना के छह और मरीज बढ़े
जालौन में देर शाम आई रिपोर्ट में छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जालौन में कुल संक्रमितों की संख्या 106 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस 57 है। इसमें से 44 लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना से जिले में अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं।

वाराणसी: जौनपुर में आठ नए प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित
जौनपुर जिले में रविवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। देर शाम आई रिपोर्ट में सात प्रवासी हैं, जबकि एक किशोरी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुई है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नए आठ मरीजों में से एक की जांच मुंबई में हुई थी।

एसपी क्राइम भी निकले कोरोना पॉजिटिव, पूरी एसओजी होम क्वारंटीन
पुलिस लाइन में रहने वाली महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले एसओजी टीम के सिपाही व इसी परिसर में गेस्ट हाउस में रहने वाले एसपी क्राइम का कोरोना टेस्ट कराया गया था। अब दो दिन बाद एसपी क्राइम रमेश भारतीय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे हड़कंप मच गया है। अब एसओजी की पूरी टीम होम क्वारंटीन हो गई है। टीम के दूसरे सदस्यों के साथ ही एसएसपी दफ्तर के स्टाफ को भी खतरा बढ़ गया है, जहां पूरे लॉकडाउन एसपी क्राइम ने समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया था।

गोरखपुर में तीन नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को शहर के पादरी बाजार का रहने वाला एक युवक और कैंपियरगंज के इंदरपुर का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से कोरोना मरीजों की संख्या जिले में 165 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसमें 102 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि मौत सिर्फ आठ मरीजों की हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 54 है।

सिद्धार्थनगर जिले में रविवार को एक युवक और महिला मिले कोरोना पॉजिटिव
सिद्धार्थनगर जिले में रविवार को एक युवक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव के ही निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 172 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 121 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 45 एक्टिव केस हैं।

एसपी क्राइम समेत नौ अन्य में संक्रमण की पुष्टि
बरेली के आईवीआरआई से रविवार की देर शाम प्राप्त रिपोर्ट में नौ लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि इसमें पुलिस लाइन से लिये गए सैंपल में एसपी क्राइम रमेश भारतीय व नौ अन्य संक्रमित मिले हैं। इनमे शामिल प्रवासी कहां से आये और किसके संपर्क में रहे इस बाबत सर्विलांस टीम पड़ताल कर रही है। बताया कि सभी का दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को मिली है। इसके अलावा एक पूर्व में संक्रमित रही नर्स की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

मेरठ में रविवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव 
मेरठ में रविवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ ने की है। 

मुरादाबाद में कोरोना के सात नए मरीज मिले 
मुरादाबाद में 7 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में अर्बन पीएचसी किसरोल की प्रभारी डाक्टर और बसपा के मुरादाबाद-बरेली मंडल सेक्टर प्रभारी भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 301 पहुंच गया है।

बिजनौर एसपी के भाई और बहन को भी कोरोना संक्रमण
बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी की मां को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उनकी बहन और भाई को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बहन भाई को बिजनौर से रेफर कर मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी मां भी यही टीएमयू में भर्ती है।

प्रतापगढ़ के सीएमओ का बेटा कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को प्रतापगढ़ के सीएमओ के बेटे में भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। 

वाराणसी: भदोही के ऑटो चालक की मुंबई में कोरोना से मौत
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी ऑटो चालक की शनिवार को मुंबई में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। शनिवार रात यहां सूचना मिलने के बाद परिजन मुंबई रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों को वहीं क्वारंटीन किया गया है।

बलिया में मिला एक और कोरोना संक्रमित
बलिया नगर से सटे तिखमपुर के पास (परिखरा मौजा) का एक युवक रविवार को कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। इनमें 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 10 हैं।

मैनपुरी में आठ और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव  
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में आठ संक्रमित मिले। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 130 पर पहुंच गई है। 62 लोगों को ठीक किया जा चुका है। वहीं 63 का कोविड-19 वार्डों में उपचार चल रहा है। पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

कानपुर में कोरोना से दो की मौत, 15 और मरीज बढ़े
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कानपुर में रविवार को कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 15 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने रविवार को 15 कोरोना पॉजिटिव की सूची जारी की है। इसके साथ ही कानपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है। कानपुर में एक्टिव केस 284 हैं। जबकि 396 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताते चलें कि कानपुर में कोरोना से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

संतकबीरनगर में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव
संतकबीरनगर में रविवार को आई रिपोर्ट में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब तक 158 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 39 केस एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

एटा के जलेसर में चेयरमैन के बाद उनका भाई भी निकला कोरोना पॉजिटिव
एटा जनपद के जलेसर में चेयरमैन के बाद उनके भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रविवार को जनपद में तीन पॉजिटिव सामने आए हैं, जिनमें दो बाहर अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक शहर में 67 केस पॉजिटिव हो चुके हैं।

झांसी के बीयू का चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोरोना पॉजिटिव
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। 7-8 दिन पहले बुखार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी। हाल ही में हुई जांच के बाद रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।

अखिलेश यादव भाई धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा नेता ने 12 जून की रात में बुखार आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था।

मुजफ्फरनगर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव  मिले
मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को फिर से बड़ी संख्या में कोरोना केस मिले हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी दी कि 149 रिपोर्ट में 16 और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिले में लागू संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में केस मिलने से सनसनी फैल गई।

फिरोजाबाद में कोरोना के 9 संक्रमित
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के 9 नए केस मिले हैं। अब संख्या हुई 371, इनमें एक जिला कारागार का बंदी भी शामिल है। जनपद में अब तक 19 की मौत हो चुकी है।

मेरठ में 47वीं मौत
कोरोना से मेरठ में 47वीं मौत का मामला सामने आया है। हापुड़ रोड़ के व्यक्ति की मेडिकल के कोविड वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मरीज पहले से ही डायबिटीज और किडनी की बीमारी से भी ग्रस्त था।

फर्रुखाबाद में 10 नए मरीज
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन मरीज ऐसे हैं जो दूसरे संक्रमितों से संपर्क में आने के कारण संक्रमित हो गए। वहीं सात प्रवासी हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। इसमें से 35 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

कानपुर: तरगांव में मां-बेटी संक्रमित
कानपुर में घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तरगांव में एक महिला और उसकी पुत्री कोरोना संक्रमित मिली है। बीते 10 जून को मां-बेटी बाहर से लौटी थीं। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार देर रात आई थी। अब गांव में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पहले एक युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से ही गांव हॉटस्पॉट घोषित है।

सपा नेता इंतजार हुसैन की मौत
कोरोना संक्रमित पाए गए समाजवादी पार्टी के नेता और जूता व्यवसायी इंतजार हुसैन की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। पॉजिटिव होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हरदोई में पांच और संक्रमित
हरदोई में रविवार सुबह पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक कुल 150 संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 85 हैं। इनमें से 80 प्रवासी हैं और 63 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इटावा में नहीं थम रहा संक्रमण
इटावा में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 126 पहुंच गई है। नए मिले संक्रमित में से इटावा जिला अस्पताल की नर्स, जसवंतनगर सीएचसी का एक कर्मी, पुलिस लाइन 38 पीएसी बटालियन के सिपाही भी शामिल हैं।


आगरा में 11 नए संक्रमित
आईसीएमआर नेशनल इंस्टिट्यूट जालमा आगरा में आज 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 190 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी पॉजिटिव मरीजों के परिवार वालों को क्वारंटीन करने और मरीजों को कोविड 19 एल वन मुरसान में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed