फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus outbreak in UP new cases found total cases and latest updates in hindi

यूपी में कोरोना LIVE: चंदौली छोड़कर प्रदेश के 74 जिलों में पहुंचा कोरोना, 115 नए केस मिले, कुल 3579 संक्रमित

Tue, 12 May 2020 07:04 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 12 May 2020 07:04 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण सोमवार को 74 जिलों तक पहुंच गया। अब सिर्फ चंदौली ही ऐसा जिला बचा है जहां अभी तक कोई भी कोविड-19 मरीज नहीं है। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3579 हो गई है। प्रदेश में सोमवार को 115 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 105 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां पढ़ें प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-
 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak in UP new cases found total cases and latest updates in hindi
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ में 15 नए केस मिले
मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को शहर में कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या 260 हो गई है। इनमें अब तक 66 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी सभी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जनपद हापुड़ में कोरोना से पहली मौत की खबर 
पिलखुवा निवासी 85 वर्षीय जगदीश प्रसाद की सोमवार रात गाजियाबाद के जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के अनुरोध पर उन्हें कल मेरठ से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया था। वर्तमान में हापुड़ जनपद में 30 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन


चंदौली छोड़कर प्रदेश के 74 जिलों में पहुंचा कोरोना
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण सोमवार को 74 जिलों तक पहुंच गया। अब सिर्फ चंदौली ही ऐसा जिला बचा है जहां अभी तक कोई भी कोविड-19 मरीज नहीं है। सोमवार को बलिया व आंबेडकर नगर नए जिले के रूप में सामने आए, जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3573 हो गई है। प्रदेश में सोमवार को 109 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 105 को डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1758 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में अब 1735 एक्टिव मरीज बचे हैं। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में सोमवार को नौ नए केस मिले
आगरा में सोमवार को नौ नए केस मिले हैं। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 765 पहुंच गई है। जनपद में 44 लाइव हॉटस्पॉट हैं जो पूरी तरह से सील हैं।

वाराणसी में तीन नए केस मिले
वाराणसी में सोमवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 85 हो गई है, जिसमें 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 है।

सिकंदराबाद के क्वारंटीन सेंटर में युवक की मौत
सिकंदराबाद क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर में युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक हरदोई जिले के गजाधरपुर, टडियावा का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्राम देवला में मजदूरी करता था। रविवार को सिकंदराबाद टोल से उसे क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। उसे टीबी की बीमारी थी। ज़िला प्रशासन ने बताया की उसके पिता ने तथ्य छिपाया, बीमारी की जानकारी पूछने पर भी नहीं दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

लॉकडाउन का उल्लंघन, पंचायत बैठाने के मामले में भाजपा नेता समेत 69 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित नौ नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान पंचायत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक दिन पहले क्षेत्र में वीडियो वायरल हुई थी। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने इस वीडियो को दो साल पुराना बताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सहारनपुर: 300 किमी. पैदल चलकर घर पहुंचे मजदूर की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोत्री से चार दिन में 300 किमी. का सफर पैदल तय कर घर पहुंचे मजदूर की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि चिकित्सकों का मानना है कि भूखे पेट अधिक पैदल चलने से हार्ट अटैक आ सकता है।

अलीगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले
अलीगढ़ में आज दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी फफाला के दवा कारोबारी को प्रशासन ने पॉजिटिव घोषित किया है। फिलहाल वह दिल्ली के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर है। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला अनारकली की महिला संक्रमित पाई गई है। वह आगरा रोड के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार करा रही थी। इस तरह जनपद में अब कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़कर 59 तक पहुंच गई है। इसमें से तीन मरीजों की पहले मौत हो चुकी है।

बागपत: आपसी संघर्ष में घायल निकला कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन दिन पहले झगड़े में घायल होने के बाद सीएचसी में भर्ती कराए गए युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया गया है कि युवक में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। वहीं अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।

गौतमबुद्धनगर में चार नए केस मिले
गौतमबुद्धनगर जिले में सोमवार को चार नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 222 हो गई है।  सोमवार को 22 जांच रिपोर्ट आई, जिसमें चार पॉजिटिव जबकि 18 निगेटिव सामने आए। गौतमबुद्धनगर में अबतक 4034 सैंपलों की जांच की गई है। 

गाजियाबाद में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
गाजियाबाद में सोमवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें तीन पुरुष और एक महिला है। दो मरीज इंदिरापुरम क्षेत्र के हैं, जबकि एक मरीज प्रताप विहार और एक साहिबाबाद क्षेत्र का है।

दूसरे राज्यों से आने वाले कई कामगार मिल रहे पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले कई कामगार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव निगरानी समिति और शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति का गठन किया गया है, ताकि मामलों पर नजर रखी जा सके।
 

अहमदाबाद से इटावा पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
गुजरात के अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश के लिए निकली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 कामगारों को लेकर इटावा रेलवे स्टेशन पहुंची। सभी को मेडिकल जांच के बाद ही घर भेजा जाएगा।
 

कन्नौज में एक और कोरोना पॉजिटिव
कन्नौज जिले में एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। कोरोना मरीज छिबरामऊ के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा का रहने वाला है। वह 9 मई को मुंबई से लौटा था।कन्नौज में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, इनमें से छह मरीज ठीक हो चुके हैं।

हरदोई में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि
हरदोई जिले में सोमवार को दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कन्नौज जिला अस्पताल में दोनों की जांच कराई गई थी। सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजा गया था। जहां से सुबह रिपोर्ट आई है। हरदोई जिले में कुल संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जिसमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं।

लखीमपुर खीरी में संविदा डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, महकमे में हड़कप
जिला अस्पताल के एक मनोचिकित्सक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला लखनऊ निवासी हैं। संविदा पर इनकी तैनाती थी। तीन दिन जिला अस्पताल में और तीन दिन अन्य सीएचसी पर ओपीडी कार्य करते थे और दो बजे के बाद शहर के निजी अस्पताल में भी वह सेवाएं देते थे। रिपोर्ट मिलते ही जिला प्रशासन निजी अस्पताल को सीज करने की तैयारी में हैं। 

आगरा के देहात क्षेत्र में भी बढ़ रहा संक्रमण, 19 गांवों से मिल चुके हैं 98 मरीज
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण अब गांवों में भी बढ़ने लगा है। जिले के 19 गांवों में 98 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। फतेहपुर सीकरी के बाद बरौली अहीर का ककुआ गांव सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।

कोरोना संक्रमित का भाई भी पाया गया पॉजिटिव
झांसी के बिसातखाना के कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद अब उसका भाई भी इस वायरस से संक्रमित मिला है। हालांकि भाई में अब तक संक्रमण के कोई लक्षण नहीं नजर आए हैं। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

सिद्धार्थनगर में दो नए मामले
बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। अब इस जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। मरीजों को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ सीमा राय ने इसकी पुष्टी की है।

हाथरस में एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित
हाथरस में घण्टाघर सीकनापन गली के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। परिवार के सभी 26 लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। 

केजीएमयू में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में रविवार को जांच किए गए 755 सैंपलों में से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फेस शील्ड और मास्क पहनकर हुआ विवाह
कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में लगे लॉकडाउन के कारण कानपुर गुरुद्वारे में मास्क और फेस शील्ड पहन कर एक विवाह संपन्न कराया गया।  
 

मुरादाबाद में ईंट भट्ठे में शुरू हुआ काम
मुरादाबाद में ईंट भट्ठे में काम शुरू होने से मजदूरों को काफी राहत मिली है। एक मजदूर (जमाल) ने बताया कि काम शुरू होने से मैं बहुत खुश हूं।अब हमें रोजी-रोटी मिलने लगी है। पहले बहुत दिक्कत हो रही थी, लेकिन फिर से काम शुरू होने से हमें काफी राहत मिली है। हमें 425 रुपये मजदूरी मिलती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed