फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus outbreak in up latest update in hindi new cases found

यूपी में कोरोना LIVE: पीलीभीत में नौ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, प्रदेश में कुल 4535 मरीज

Tue, 19 May 2020 01:54 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 May 2020 01:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से अब शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ती ही जा रही है। आज आगरा में नौ, पीलीभीत में नौ, चित्रकूट में सात, ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में छह, कासगंज में छह, गाजियाबाद में चार, शामली में चार, मेरठ में सात, बरेली में तीन, लखीमपुर खीरी में तीन, संभल में तीन, फिरोजाबाद में दो, गजरौला में एक, गोरखपुर में एक, मुजफ्फरनगर में एक मरीज मिला है। जिसके बाद यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4535 हो गई है। वहीं मेरठ में वरिष्ठ फिजिशियन की मौत हो गई है, जिसके बाद अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
coronavirus outbreak in up latest update in hindi new cases found
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में मिले पांच कोरोना संक्रमित

विज्ञापन

मेरठ में सोमवार रात को पांच कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं अब मेरठ में मरीजों की संख्या 339 हो गई है। 

लखीमपुर खीरी में तीन नए संक्रमित मिले
यूपी के लखीमपुर खीरी में तीन नए संक्रमित मिले हैं जिसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो गई है। सोमवार को 12 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई थी, इनमें से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

पीलीभीत में नौ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि
यूपी के पीलीभीत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है, जांच रिपोर्ट में 9 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। 24 घंटे में 10 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 24 घंटे पहले भी आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिले में अब कुल 20 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


कोरोना केस मिलने के बाद तीन और नए हॉटस्पॉट घोषित
बरेली में सोमवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आने के बाद प्रशासन ने मझगवां और मीरगंज के साथ शहर के बानखाना में तीन नए हॉटस्पॉट घोषित कर दिए हैं। अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर छह हो गई है। प्रशासन ने नए हॉटस्पॉट क्षेत्र में चार सौ मीटर दायरा प्रतिबंधित करने के साथ वहां होम डिलीवरी सिस्टम को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद में दो नए केस मिले
फिरोजाबाद में सोमवार को कोरोना संक्रमण के दो नए केस और मिले। अब जिले में आंकड़ा बढ़कर 190 हो गया है। जनपद के 12 केस दूसरे जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

आगरा में नौ और संक्रमित मिले
आगरा में नौ और संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 816 हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 45 और मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 592 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में अभी 196 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। अब तक 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 10822 सैंपल की जांच हुई है।

बरेली में मिले कोरोना के तीन नए संक्रमित
बरेली में कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले हैं। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरगंज में तैनात एम्बुलेंस सेवा 108 का अटेंडेंट, प्रेम नगर के बानखाना का 33 वर्षीय युवक व तीसरा संक्रमित मझगवां ब्लॉक के हरेननगला ग्राम का युवक है।

बस्ती में मृतक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक मृतक युवक की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। बता दें कि युवक 15 मई को ट्रक पर बैठकर मुंबई से अपने घर आया था। ग्रामीणों के अनुसार युवक जिस रात घर आया था, उसी रात उसकी मौत हो गई थी। गांववालों ने उसी रात तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दे दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कोरोना प्रशिक्षण के लिए बस्ती भेज दिया था।

मेरठ में वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत
मेरठ में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को एक वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। वहीं मेरठ में सोमवार को सात नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। इन सात लोगों की रिपोर्ट में ही फिजिशियन पॉजिटिव पाए गए थे। जनपद में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 334 हो गई है।

जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। महोबा के कुलपहाड़ निवासी जयंती (23) ने 15 मई को घर पर फांसी लगा ली थी। सही समय पर परिजन फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। 16 मई को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। रविवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। 

गाजियाबाद में कोरोना के चार नए मरीज
गाजियाबाद में चार नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी दो लोगों की पुष्टि की है, जबकि प्राइवेट में जांच कराने वाले दो मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार अभी प्रशासन कर रहा है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। इनमें से 132 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जांच के लिए भेजे गए 177 सैंपलों में से 88 की रिपोर्ट आई है। 

कासगंज में छह कोरोना संक्रमित मिले
यूपी के कासगंज जिले में सोमवार को छह और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पांच लोग कोरोना संक्रमित हरियाणा से लौटे युवक के परिवार के सदस्य हैं, जबकि एक अन्य संक्रमित गढ़ी चकेरी का है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है।

शामली में भी कोरोना के चार नए मरीज मिले 
शामली जिले में भी कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि पिछले दिनों सब्जी मंडी में संक्रमित मिले सब्जी व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। यह तीनों पहले से ही क्वारंटीन है। सब्जी मंडी में काम करने वाला एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

आगरा में 71 प्रतिशत मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को 26 मरीज डिस्चार्ज हुए, अब तक 573 मरीज घर पहुंचे हैं। नई पॉलिसी से तीन दिन में रिकॉर्ड रिकवरी हुई है। अब तक 27 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

संभल में तीन नए मरीज
संभल जनपद में आज कोरोना संक्रमित तीन नए मरीज सामने आए। तीनों मरीज जुनावई ,असमौली और संभल के रहने वाले हैं। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार को किया गया होम क्वारंटीन
मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में महाराष्ट्र से मुजफ्फरनगर स्थित अपने घर आए थे। उनके और उनके परिवार के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल परिवार के सभी लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। 

मुजफ्फरनगर में एक और कोरोना मरीज
मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। अब जनपद में मरीजों की संख्या 28 हो गई है, इनमें से 24 लोग ठीक हो चुके हैं।

गाजियाबाद: रामलीला मैदान में हजारों मजदूर इकट्ठा
उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए रवाना होने वाली तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में पंजिकरण कराने के लिए गाजियाबाद स्थित रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 
 

अहमदाबाद से गोरखपुर आया एक बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर धोबहा के खजनी के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इसमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो ठीक होकर घर जा चुके हैं। शेष का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

चित्रकूट में कोरोना के सात और मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को चित्रकूट जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक जिला अस्पताल का संविदा कर्मी बताया जा रहा है। चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिनमें से 14 एक्टिव केस हैं।

ग्रेटर नोएडा: ओप्पो मोबाइल फैक्टरी के छह कर्मी संक्रमित
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल फैक्टरी के छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद फैक्टरी के सभी कामों को रोक दिया गया है। मालूम हो कि फैक्टरी ने सरकार से अनुमति मिलने के बाद आठ मई को फिर से काम शुरू किया था।
 

टीम-11 के साथ सीएम योगी की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर कोविड-19 प्रबंधन की टीम-11 के साथ बैठक की। 
 

गजरौला में एक युवक संक्रमित
गजरौला कस्बे में आज सुबह एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। वह चार दिन पहले ही परिवार के साथ दिल्ली से गजरौला पहुंचा था। पूरे परिवार को घर में ही क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट आने पर युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed