फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus outbreak in UP latest news updates in hindi

यूपी में कोरोना LIVE: आगरा में आज 15 नए केस मिले, प्रदेश में 2034 हुई संक्रमितों की संख्या

Wed, 29 Apr 2020 12:37 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Apr 2020 12:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2034 हो चुकी है। मंगलवार को  वाराणसी में 12, आगरा में 12, लखनऊ में 6, जौनपुर में तीन, कानपुर में दो, संतकबीरनगर में दो, सीतापुर में एक, जालौन में एक, बांदा में एक संक्रमित सामने आए हैं। जबकि मथुरा में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। अब तक प्रदेश के 59 जिलों में संक्रमण फैल चुका है, जबकि 9 जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़े हर अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus outbreak in UP latest news updates in hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरत में मिले तीन कोरोना संक्रमित

विज्ञापन

मेरठ में मंगलवार रात को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 97 हो गई है।

बागपत में एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव
बागपत जनपद में मंगलवार रात को एक और जमाती को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि जनपद के निजात फार्म हाउस में जमातियों को क्वारंटीन किया हुआ है। इनमें से ही एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 16 पर पहुंच गई है।

आगरा में 15 नए मरीज
आगरा में मंगलवार को अभी तक 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें नौ सुबह और 6 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट देर शाम को आई। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 404 हो गई है। इनमें 11 की मौत और 56 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में आगरा प्रदेश में पहले और देश भर में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


बागपत में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव 
बागपत में एक और जमाती को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है।

गुन्नौर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निलंबित
यूपी के अमरोहा जिले के गुन्नौर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी गुुंजन गुप्ता को कोरोना से निपटने की ड्यूटी में लापरवाही करना महंगा पड़ गया। उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है। अब गुन्नौर के उप जिलाधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद में दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
फिरोजाबाद में मंगलवार शाम को दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि इनमें से एक वृद्ध की तीन दिन पूर्व मौत हो चुकी है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। इनमें दो संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। 10 लोग ठीक हो गए हैं। इस तरह से जिले में 86 सक्रिय मामले हैं। 

सहारनपुर में थोड़ी राहत, आज 30 लोगों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव
कोरोना के खौफ में डूबे शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। सहारनपुर में कोरोना के दो गंभीर मरीजों की रिपोर्ट पहली बार निगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। उन्हें एहतियातन 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इसमें एक महिला भी शामिल हैं।

अलीगढ़ में एआरएम को हुआ कोरोना 
अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके के ब्रज विहार में रहने वाले बुद्धबिहार डिपो में तैनात एआरएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर दिया है और नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन के कार्य में जुटी है। इलाके में रैंडम सैंपल लेने के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।

वाराणसी में कोरोना वायरस के 12 और मरीजों में पुष्टि
वाराणसी में कोरोना वायरस के 12 और मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित दवा व्यवसायी के 50 वर्षीय पिता, 30 वर्षीय बहन, 24 वर्षीय पत्नी और डेढ़ साल की बेटी भी पॉजिटिव है। उसकी दुकान पर काम करने वाले तीन कर्मचारी और एक ग्राहक को भी दवा व्यवसायी ने संक्रमित किया है। इसके अलावा कर्नाटक के जमाती के संपर्क में आने से रेवड़ी तालाब और भेलूपुर में तीन लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। काजीपुर निवासी एक 60 वर्षीय अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

संतकबीरनगर में सख्ती बढ़ाई
संतकबीरनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद हैं, और वाहन से निकले वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। जो लोग जरूरी काम से निकले, उन्हें तो जाने दिया गया। पर अन्य लोगों को हिदायत देकर वापस भेज दिया जा रहा है। 

कानपुर के दो और लोगों में संक्रमण
कानपुर में दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 12 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों के ध्यान में रखते हुए कानपुर में 28 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।

22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव
बांदा जिले में एक 22 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नरैनी निवासी युवक 25 अप्रैल को मुंबई से घर लौटा था। बांदा में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।

नर्सिंग होम के ओटी मैनेजर संक्रमित
जालौन जिले में मंगलवार को नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के मैनेजर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जालौन में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। 

मथुरा में कोरोना संक्रमित महिला की मौत
जिला संयुक्त चिकित्सालय मथुरा में भर्ती एक क्वारंटीन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत शुगर लेवल बढ़ने के कारण हुई है। उसकी रिपोर्ट आज ही कोरोना पॉजिटिव आई थी। 

फूल की खेती करने वाले किसानों को हो रहा नुकसान
फूलों की खेती करने वाले लखनऊ के एक किसान ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका बहुत नुकसान हो रहा है। किसान ने कहा कि हमें अपने पौधों की सुरक्षा के फूलों को तोड़ना पड़ता है, लेकिन मजबूरी में उन्हें इधर-उधर फेंकना पड़ता है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हमें इसकी भरपाई के लिए दुगना निवेश करना पड़ेगा।

जौनपुर में तीन संक्रमित
जौनपुर जिले में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या आठ हो गई है। इसमें से चार लोग ठीक हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी पांडेय ने तीनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन में 11 समितियों के अध्यक्षों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति पर समीक्षा बैठक की।
 

बिजनौर के डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि
मेरठ में भर्ती बिजनौर के चांदपुर निवासी डॉक्टर की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। प्रशासन क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करने की तैयारी में जुटा है। सीएचसी स्याउ प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोराना पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर के परिवार के छह सदस्यों को नूरपुर सीएचसी में क्वारंटीन कराया गया है।


संतकबीरनगर में दो नए मामले
संतकबीरनगर जिले में दो नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कस्बा मगहर की 25 वर्षीय महिला और कस्बा बखिरा से सटे परतिया गांव रहने का वाला 27 वर्षीय युवक शामिल है। सोमवार रात दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक जिले में 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

घर भेजे गए प्रयागराज में फंसे छात्र
लॉकडाउन के कारण प्रयागराज में फंसे प्रदेश के अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं को आज सुबह उनके घर वापस भेजा गया। 
 

596 में से सात सैंपल पॉजिटिव
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सोमवार को 596 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से सात में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मरीज लखनऊ के और एक सीतापुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed