Corona Virus in UP Live: प्रदेश में कोरोना से तीसरी मौत, शामली में 5 और मैनपुरी-औरेया में मिले 3-3 कोरोना पॉजिटिव
{"_id":"5e89484d8ebc3e72bc034413","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-new-cases-found-in-uttar-pradesh-up","type":"live","status":"publish","title_hn":"Corona Virus in UP Live: प्रदेश में कोरोना से तीसरी मौत, शामली में 5 और मैनपुरी-औरेया में मिले 3-3 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 05 Apr 2020 10:12 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:12 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों के कारण संक्रमण का आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह से अब तक प्रदेश में 47 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 300 हो गई है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:12 PM, 05-Apr-2020
शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव
मेरठ में मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में रविवार को 138 सैम्पलों की जांच हुई। इनमें पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया कि ये सभी शामली जनपद के हैं।
08:25 PM, 05-Apr-2020
शामली के तीन जमाती औरैया में मिले कोरोना पॉजिटिव
औरैया जिले में पहुंचे शामली जनपद के तीन जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शामली जनपद के कैराना क्षेत्र में रहने वाले कुछ जमाती दिल्ली धार्मिक जलसे में शामिल होकर औरेया जनपद में गए थे। जहां पर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इन जमातियों में से तीन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
07:56 PM, 05-Apr-2020
मैनपुरी में तीन जमाती प्राथमिक जांच में मिले संक्रमित
मैनपुरी जिले में शामली से आए तीन जमाती प्राथमिक जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीन जमातियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। अभी इनकी जांच चल रही है।
05:22 PM, 05-Apr-2020
लॉकडाउन में जुटी भीड़ ने किया पुलिस टीम पर हमला
आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली में रविवार दोपहर एक जगह कई लोगों को एकत्र देखा तो उन्हें पुलिस ने घर जाने को कहा, इस पर वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया।
04:03 PM, 05-Apr-2020
वाराणसी के कुछ इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू
कोरोना वायरस के संक्रमण से बनारस में पहली मौत की पुष्टि के बाद चार इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। गंगापुर कस्बे का कपड़ा दुकानदार कोलकाता से लौटा था और बीमार होने पर बीएचयू में भर्ती कराया गया था। तीन अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी और चार अप्रैल को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
वहीं, बजरडीहा की महिला 16 मार्च को सऊदी अरब से आई थी। उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर मदनपुरा, लोहता, गंगापुर और बजरडीहा में कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे इलाके को सील किया गया है। किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
वहीं, बजरडीहा की महिला 16 मार्च को सऊदी अरब से आई थी। उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर मदनपुरा, लोहता, गंगापुर और बजरडीहा में कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे इलाके को सील किया गया है। किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
03:09 PM, 05-Apr-2020
नोएडा में तीन नए मामले
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले प्रकाश में आए हैं। यह तीनों ही मामले नोएडा के हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 833 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 57 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 05-Apr-2020
गौतमबुद्धनगर में 30 अप्रैल तक धारा 144
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गौतमबुद्धनगर जिले में धारा 144 की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। पहले इसे पांच अप्रैल तक के लिए ही लागू किया गया था। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए धारा 144 को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।12:57 PM, 05-Apr-2020
गाजीपुर में दो जमाती संक्रमित
गाजीपुर के दिलदारनगर के नौ संदिग्धों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों लोग दिल्ली के निजामुद्दीन जमात में शामिल हो कर वापस आए थे। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिलदारनगर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना वायरस के कुल पांच मरीज हो गए हैं।12:40 PM, 05-Apr-2020
वाराणसी में कोरोना से पहली मौत
वाराणसी में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। तीन अप्रैल को कोरोना के जिस संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी उनकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें डायबिटीज(मधुमेह) और ब्लड प्रेशर की भी परेशानी थी, जिसका इलाज चल रहा था। गंगापुर के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति 15 मार्च को कोलकाता से लौटे थे। जिसके बाद 27 मार्च से उन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत होने लगी थी। बीएचयू में इलाज के दौरान आईसीयू में उनकी मृत्यु हो गई थी।
12:21 PM, 05-Apr-2020