फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus live updates in hindi new corona positive cases discharged and death in Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में मिले रिकॉर्ड 378 मरीज, संक्रमित आठ हजार के पार

Mon, 01 Jun 2020 12:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jun 2020 12:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8075 तक पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से जुड़ी पल-पल की अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus live updates in hindi new corona positive cases discharged and death in Uttar Pradesh
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में मिले 378 नए मरीज, कुल 8075 पॉजिटिव
विज्ञापन

यूपी में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 378 कोरोना पॉजिटिव मरीज रविवार को सामने आए। इससे पहले 19 मई को 323 और 21 मई को 341 केस सामने आए थे। इसी के साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा भी 8075 पर पहुंच गया है। 

मेरठ में 10 साल के बच्चे सहित 15 संक्रमित मिले 
कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में 10 साल के बालक समेत 15 संक्रमित मरीज मिले। अब तक मेरठ में 433 संक्रमित मिल चुके हैं। 313 लोगों की छुट्टी हो चुकी है, 27 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 93 बचे हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले आए सामने
रविवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं। यह पहली दफा है कि जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में केस सामने आए हैं। हालांकि इनमें से 14 मामलों की रीसैंपलिंग कराने का आदेश भी स्वास्थ विभाग ने दिया है। इस तरह से जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 319 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में सात लोग कोरोना संक्रमित
ताजनगरी में रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में 67 एक्टिव केस हो गए हैं। जबकि अब तक 788 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। वही अब तक 42 मरीजों की मौत हो गई है। डिस्चार्ज मरीजों का प्रतिशत  87.65 पहुंच गया है। अब तक 13,320 सैंपल एकत्रित किए गए।

अलीगढ़ में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अलीगढ़ में आज 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

मुरादाबाद में वार्ड ब्यॉय और पुलिस कर्मी समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस 
मुरादाबाद में जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय और रामपुर में तैनात पुलिस कर्मी समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। तीसरे पॉजिटिव आर्मी से रिटायर्ड बुजुर्ग हैं जो नोएडा से मुरादाबाद रेफर हुए हैं। तीन नए केस के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227 पहुंच गई है। वहीं 166 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना मरीजों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। 

वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में 70 पॉजिटिव केस मिले 
वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में रविवार को 70 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 63 प्रवासी हैं। संक्रमितों में गाजीपुर में 19 मरीज मिले हैं, जिनमें 14 लोग एक ही गांव के हैं। वाराणसी में 14, जौनपुर में 13, बलिया में 7, मऊ और आजमगढ़ में 6-6 जबकि भदोही में चार और सोनभद्र का एक कोरोना पॉजिटिव की पु्ष्टि हुई है।

बरेली में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
बरेली में दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यह दोनों ही लोग अहमदाबाद से आये थे। दोनों युवक बिथरी चैन पुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर ठिरिया के रहने वाले हैं। बरेली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 46 हो गई है। जबकि 17 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं दो मरीजों की हो मौत हो चुकी है। बरेली में कोरोना के 27 केस एक्टिव हैं। यह जानकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने दी है। 

एक कोरोना संक्रमित की मौत, सात नए मामले भी आए सामने
कोरोना संक्रमण का शिकार हुए फिरोजाबाद के कोटला मोहल्ला निवासी एक युवक की रविवार को आगरा में मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार भी आगरा में ही कर दिया गया। कोटला मोहल्ले में जहां युवक का निवास स्थान है उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नए केस और मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकडा अब 268 हो गया है। इनमें से 194 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।

मैनपुरी में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत 
शनिवार रात शहर के अमर नगर निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को सुबह शहर के पीपरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद सैफई अस्पताल प्रशासन ने उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना दी। सूचना पर प्रशासन ने क्षेत्र सील करने के साथ ही परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेजा है। बुजुर्ग दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते थे। वह 28 मई को ही दिल्ली से मैनपुरी लौटे थे।




कन्नौज में और दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले 
कन्नौज के 30 वर्षीय कृष्ण कुमार, निवासी मछरैया छिबरामऊ को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह मानेसर हरियाणा से 23 मई को लौटे थे। घर में रहने के बाद इनका 29 मई को मेडिकल कॉलेज में सैंपल कराया गया था। आज यानी रविवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह 28 वर्षीय अजीत, निवासी बेहरिन कन्नौज, दिल्ली से 28 मई को लौटे थे। इन्होंने भी 29 मई को मेडिकल कॉलेज में सैंपल दिया था। अब इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह भी घर में क्वारंटीन थे। दोनो को फरुर्खाबाद जनपद के बरौन कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।

एटा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
एटा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से शाम को आई रिपोर्ट में जिले के एक और युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक को जेएलएन डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। 

शामली में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस मिले
रविवार शाम को मेरठ मेडिकल से आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी के रिश्तेदार समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य कर्मी का रिश्तेदार मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिंघावली का निवासी है और वह गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता है। 28 मई को स्वास्थ्यकर्मी का रिश्तेदार अपने एक अन्य साथी जो मुजफ्फरनगर जिले के गांव अलमासपुर का रहने वाला है, के साथ शामली आया था। दोनों युवकों ने अपनी कोरोना की जांच कराने की इच्छा जताई थी। स्वास्थ्यकर्मी के कहने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 मई को ही दोनों को सैंपल लेकर जांच को भेज दिए थे। स्वास्थ्यकर्मी का रिश्तेदार शामली में अलग मकान में होम क्वारंटीन हो गया था, जबकि उसका साथी अपने घर अलमासपुर चला गया था। रविवार को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शामली में रह रहे युवक को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर निवासी युवक के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है।

पूर्वांचल के जौनपुर जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिले 
पूर्वांचल के जौनपुर जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। इसमें तीन शाहगंज, तीन सुजानगंज, दो सुइथाकला, दो डोभी, एक सिकरारा, एक मुंगराबाद शाहपुर और एक जौनपुर का निवासी है। सभी संक्रमित प्रवासी हैं। अब तक कुल केस की संख्या 182 हो गई है। इसमें 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। 90 केस एक्टिव हैं। इसकी डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पुष्टि की है। 

सहारनपुर जिले में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला 
सहारनपुर जिले में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक जिले में कुल 244 मरीज मिल चुके हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 43 है, जबकि 201 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं।

वाराणसी में तीन पुलिसकर्मी समेत 14 कोरोना के नए मरीज मिले
वाराणसी में रविवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से जिन 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें पहले से संक्रमित प्रवासियों के संपर्क में आने वाले लोग भी शामिल हैं। फिलहाल संक्रमित मिले सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इसके पहले भी एक दिन में 14 मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है और 111 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

मऊ में मिले छह नए कोरोना मरीज
मऊ जिले में रविवार को कोरोना वायरस के छह नए मरीज मिले हैं। इसमें एक छह साल की बच्ची और दो सगे भाई भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को छह कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में अब मरीजों की संख्या 29 हो गई है। इसमें 28 मरीज सक्रिय हैं, जबकि एक मरीज ठीक हो चुका है।

गाजीपुर में 19 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
गाजीपुर जिले में रविवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्या ने इसकी पुष्टि की है। इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोग हैं।
 जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। जिसमें 35 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बलिया में सात नए कोरोना मरीज मिले
बलिया जिले में रविवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 49 हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। बलिया जिले में इससे पहले 12 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

इटावा में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को इटावा जिले में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। कोरोना पॉजिटिव भरथना के कुंवारा गांव निवासी है। वह नोएडा से लौटे थे। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या अब 50 पहुंच गई है। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी है। वही जिले में पांच मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों में 29 प्रवासी हैं।

देवरिया जिले में रविवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब यह संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इसमें 25 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमओ आलोक पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मरीजों को सेंट्रल एकेडमी स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। 

चित्रकूट में कोरोना का एक और मरीज आया सामने
यूपी के चित्रकूट जिले में एक और कोरोना मरीज बढ़ गया। कोरोना संक्रमित प्रवासी युवक मुंबई से आया था। विशेष श्रमिक ट्रेन से आने के बाद युवक को शेल्टर होम शिवरामपुर में रखा गया था।युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 38 हो गई है। इनमें 33 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

संभल में 13 कोरोना संक्रमित मिले
यूपी के संभल जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित 13 और नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 101 पहुंच गई है। 

एटा में चार और कोरोना संक्रमित मिले
एटा में रविवार को चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये चारों प्रवासी हैं और लॉकडाउन में घर लौटे हैं। जिले में अब तक 31 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 

उन्नाव में कोरोना के दो मरीज और बढ़े
यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों संक्रमित प्रवासी हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 26 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। छह मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 32 प्रवासी हैं।

बस्ती में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 169 हो गई है। इसमें पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 43 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 121 हो गई है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने की है।

कासगंज में मुंबई से लौटे दो किशोर कोरोना संक्रमित मिले
कासगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। ये दोनों किशोर मुंबई से लौटे हैं। एक की उम्र 16 और दूसरे की 15 साल है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है।

संतकबीर नगर में तीन नए मरीज मिले
संतकबीर नगर में रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 82 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। उसमें दो बखिरा इलाके के और एक मेंहदावल इलाके का रहने वाला है।

आजमगढ़ में मिले छह कोरोना मरीज
आजमगढ़ जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गोरखपुर लैब से इनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। आजमगढ़ में अब मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 9 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो गई है।

कानपुर में महिला में कोरोना की पुष्टि
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को कानपुर में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। टिकरा निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती थी। कानपुर में अभी तक का आंकड़ा 369 पर जा पहुंचा है। जिसमें से 301 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 57 है।

सिद्धार्थनगर में सात नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार सुबह सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने सात नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।

बिजनौर में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले
बिजनौर जिले में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार नूरपुर और एक चांदपुर का रहने वाला है। ये सभी मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी 26 मई से विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन थे। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 हो गई है। इनमें से अब तक 48 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 50 सक्रिय हैं।


उत्तर प्रदेश में 10 दिन में बढ़े दो हजार करोना मरीज 
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। इस दौरान यह संख्या 5,000 से बढ़कर 7,701 पर पहुंच गई। जबकि यहां पहले केस से एक हजार का आंकड़ा छूने में लगभग डेढ़ महीना लगा था। इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या बढ़कर सात गुना से अधिक हो गई है। कल तक यूपी में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7701 हो गई है।  

यूपी में शनिवार तक 7701 पर पहुंचा आंकड़ा
यूपी में शनिवार तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7701 हो गई थी। शनिवार को 262 नए मरीज सामने आए थे। जिसमें अमेठी में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि नोएडा में 27 और गाजियाबाद में 17 मरीज सामने आए थे। राहत देने वाली बात यह रही कि 241 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यह सभी पूरी तरह से ठीक हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed