फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus live update in Uttar Pradesh latest news about new cases found and deceased recovered and deaths

यूपी में कोरोना LIVE: राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 817 नए केस, कुल संक्रमित 16,594

Sat, 20 Jun 2020 12:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jun 2020 12:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में एक बार फिर कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड बना है। पहली बार एक ही दिन में 800 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 19 की वायरस ने जान ले ली। अब तक 507 लोग दम तोड़ चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 16,594 हो गई है। सबसे ज्यादा 151 मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus live update in Uttar Pradesh latest news about new cases found and deceased recovered and deaths
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी में मिले रिकॉर्ड 817 नए मामले

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड बना है। पहली बार एक ही दिन में 800 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 19 की वायरस ने जान ले ली। अब तक 507 लोग दम तोड़ चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 16,594 हो गई है। सबसे ज्यादा 151 मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे तक एक दिन में रिकॉर्ड 817 मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। 

कानपुर में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात को आई रिपोर्ट में एक साथ 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुबह भी दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। एक दिन में सर्वाधिक 60 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन लोगों की जांच निजी पैथोलॉजी लैब में कराई गई थी। इसके साथ ही शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 931 हो गई है। अभी तक 35 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हो चुकी है और 493 रोगी कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए हैं।शहर में कोरोना के एक्टिव केस 347 हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद में 37 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि 
कोरोना संक्रमण के 37 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमण मुक्त हो चुके दस मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। अलग-अलग अस्पतालों में 339 मरीजों का उपचार चल रहा है। अभी तक कुल 794 मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें से 429 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 36 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, आठ नए मरीज भी मिले
आगरा में 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत से शुक्रवार को संक्रमित मृतकों की संख्या 73 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक सांस रोगी को सेप्टीसीमिया होने से फेफड़ों में तकलीफ थी। पहले से बीमार होने के कारण संक्रमित होने से एसएन में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि आठ नए मरीज मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा 1124 हो गया है। शुक्रवार को छह मरीज भी डिस्चार्ज हुए। अब तक 914 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अलग अलग अस्पतालों में 137 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

गोरखपुर जिले में मिले आठ और कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मिले आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 214 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।

मुजफ्फरनगर में सात कोरोना संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक वृद्ध की मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। नए मामलो में मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर के तीन रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित मिले है, जो पहले पॉजिटिव मिले डॉक्टरों के कांटेक्ट में आए थे। शुक्रवार को तीन मरीज ठीक हुए है। जिले में अब कुल कोरोना के केस 227 हो गए है, जिनमें सक्रिय मामले 108 हो गए हैं। 118 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

संतकबीरनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला 
संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 167 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 20 लोग एक्टिव है। जबकि 147 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में सात जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

राहत की खबर, सिद्धार्थनग जिले में दो दिन से नहीं मिला कोई कोरोना मरीज
सिद्धार्थनगर जिले के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से जिले में कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं कोरोना संक्रमण को मात देकर 24 स्वस्थ होकर शुक्रवार को घर भेजे गए। अब जिले में 26 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ सीमा राय ने की है।

फिरोजाबाद में कोरोना के तीन नए मरीज मिले
 
फिरोजाबाद में शुक्रवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और एक युवक है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 443 हो गया है। अब तक 303 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

जौनपुर में आठ महिलाओं समेत 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
जौनपुर जिले में शुक्रवार को आठ महिलाओं समेत कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। इसमें आठ स्थानीय हैं, जबकि चार मुंबई से आए हैं। पीड़ितों में डोभी ब्लाक के मंदूपुर गांव के एक ही परिवार के चार सदस्य हैं। चार प्रवासी मरीजों में दो मुफ्तीगंज और एक-एक खुटहन व बदलापुर ब्लाक के हैं। शुक्रवार को 42 मरीज स्वस्थ हुए। इसकी पुष्टि डीएम ने की है। 

गाजीपुर में कोरोना के दस कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
गाजीपुर जनपद में शुक्रवार को भी कोरोना के दस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सुबह कुल 126 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें अब तक कुल 6083 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। जिसमें से 5415 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 5137 निगेटिव हैं। अभी 518 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में इस समय कुल 257 मरीज है जिसमें 95 मरीज सक्रिय है जिनका इलाज चल रहा है।

झांसी में इंस्पेक्टर को कोरोना
झांसी में आरपीएफ कमांडेंट ऑफिस में कार्यरत इंस्पेक्टर राजीव वर्मा को कोरोना की पुष्टि हुई है। वे 13 जून को 6 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर कानपुर गए थे। कानपुर में जांच के दौरान उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है। 

जालौन में छह नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के जालौन में शुक्रवार को छह नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 129 पहुंच गई है। जिसमें से 54 पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 69 है और कोरोना से छह की मौत हो चुकी है।

मैनपुरी में एक और नया संक्रमित मिला                                                                    
मैनपुरी में एक और नया संक्रमित मिला है। संक्रमित के मिलने के बाद मैनपुरी दीवानी परिसर और कोर्ट रूम को सैनिटाइज कराने के लिए जिला जज ने डीएम और सीएमओ को पत्र लिखा है।

महराजगंज में तीन मरीज मिले
महराजगंज जिले में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 10 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिससे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने की है। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। जबकि एक्टिव केस घटकर 49 हो गए हैं। 

उन्नाव में तीन नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार सुबह तीन नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 119 पहुंच गई है। एक्टिव केस 67 हैं। 49 मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

देवरिया में छह नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सभी को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है।


यूपी में मिले 630 नए मरीज, एक दिन में सर्वाधिक
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 630 नए मरीज मिले थे। प्रदेश में अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक मरीज थे। गुरुवार को एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने के साथ ही सर्वाधिक 399 मरीजों के डिस्चार्ज होने का भी रिकॉर्ड बना। अब प्रदेश में एक्टिव केस 5659 हैं, जबकि 9638 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में गुरुवार को 23 मरीजों की मौत भी हुई। अब तक यूपी में 488 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15,785 तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed