यूपी में रिकॉर्ड 323 नए मरीज मिले, 4926 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, बस्ती में कोरोना विस्फोट
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बस्ती में 50, इटावा में 15, बुलंदशहर में 14, वाराणसी में 14, रामपुर में 13, बिजनौर में आठ, गाजीपुर में सात, आगरा में सात, मिर्जापुर में पांच, मेरठ में पांच, मुरादाबाद में पांच, देवरिया में चार, महराजगंज में तीन, बिजनौर में दो, फर्रुखाबाद में दो, इटावा में दो, बलिया में एक, कुशीनगर में एक, हरदोई में एक संक्रमित मिला है। यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4926 हो गई है। मथुरा में एक, चित्रकूट में एक, गोरखपुर में एक और फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। वहीं, संतकबीरनगर में मृतक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से संबंधित हर अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में कोरोना विस्फोट, प्रदेश में मिले रिकॉर्ड 323 मरीज
प्रवासी कामगारों के घर वापसी के साथ ही उतर प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढने लगी है। मंगलवार को रिकार्ड 323 मरीज सामने आए हैं। बस्ती में सबसे ज्यादा 44, नोएडा में 31 और अलीगढ़ में 21 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4926 हो गई है। इनमें से 1885 एक्टिव केस हैं। 135 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और कुल 123 की मौत हो चुकी है।
मथुरा में छह और संक्रमित
मथुरा के फरह क्षेत्र में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी छह लोग पिछले दिनों वृंदावन के कृष्ण कुटीर में क्वारंटीन किए गए थे। एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।
मेरठ में कोरोना से गई एक और जान
मेरठ में मंगलवार रात को एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जनपद में अब तक कोरोना से 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटावा में कोरोना के 15 मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार को कोरोना के 15 मरीज मिले हैं। एक दिन में गुजरात से लौटी दो साल की बच्ची समेत सर्वाधिक 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 पहुंच गई है। इसमें दो ठीक हो चुके हैं।
बिजनौर में आठ और कोरोना पॉजिटिव केस मिले
यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार रात को आठ और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
आगरा में सात और संक्रमित मिले
आगरा में मंगलवार को सात और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में अब संक्रमितों की संख्या 823 हो गई। 51 और मरीज डिस्चार्ज होने से स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 640 पहुंच गया है। अब 155 सक्रिय मामले हैं।
मेरठ में पांच नए केस मिले
मेरठ में मंगलवार को पांच नए केस मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 346 हो गई है। इनमें 154 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
बस्ती में एक साथ मिले 50 नए केस
बस्ती जिले में मंगलवार को 50 प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने की है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 104 हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।
बलिया में एक और केस मिला
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिराबस्ती गांव के नोनिया छपरा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब कुल 13 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं।
वाराणसी में मिले 14 कोरोना मरीज
वाराणसी में मंगलवार को 14 कोरोना मरीज मिले हैं। एडी ऑफिस के तीन कर्मचारियों के अलावा सात महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी शामिल हैं। वहीं बीएचयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। डीएम कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
रामपुर में 13 और कोरोना संक्रमित मामले मिले
रामपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मंगलवार को अब तक 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, यानी 24 घंटे में 13 नए संक्रमित सामने आए हैं। ये सभी अन्य राज्य से आए हुए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है।
गोरखपुर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक रविवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसकी पुष्टि बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने की है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बीस है।
कुशीनगर में कोरोना पॉजिटिव मिला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मंगलवार को एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले युवक मुंबई से लौटा था।
संतकबीरनगर में मृतक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संतकबीरनगर जिले में मुंबई से लौटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि से प्रशासन सकते में आ गया। मृतक के परिवार और संपर्क के 21 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।
मथुरा में मरीज की मौत
मथुरा के गोकुल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने की खबर है। जबकि कठौती कुआं में एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, जिसके बाद जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। जिले में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
गाजीपुर में मिले सात और मरीज
गाजीपुर जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात मरीज मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 42 तक पहुंच गई है। इनमें 36 कोरोना मरीज एक्टिव हैं। वर्तमान में 28 का इलाज वाराणसी दीनदयाल मंडलीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक का इलाज जौनपुर में हो रहा। अब तक मिले 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी हैं। जबकि शुरुआत में मिले छह मरीजों को इलाज के दौरान ठीक किया जा चुका है।
मिर्जापुर में पांच नए मामले
मिर्जापुर में मंगलवार को कोरोना वायरस के पांच नए केस सामने आए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. ओपी तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमितों में से दो सोनभद्र और तीन मिर्जापुर जिले के हैं। पांचों मुंबई से लौटे थे।
देवरिया में चार नए मरीज
देवरिया जिले में मंगलवार को चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। बता दें कि सोमवार देर रात भी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी पुष्टी डीएम अमित किशोर ने की है।
अलीगढ़: कोरोना को हराकर घर लौटेंगे 12 मरीज
अलीगढ़ जनपद के लिए मंगलवार को एक और राहत भरी खबर सामने आई है। अतरौली के एल-1 अस्पताल से आखिरकार 12 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली और आज डिस्चार्ज हो जाएंगे। स्वस्थ हुए सभी 12 मरीजों ने कहा कि आज वह स्वस्थ हैं तो इसका श्रेय अलीगढ़ के डीएम, एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित सभी कोरोना योद्धाओं को जाता है जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
महराजगंज में तीन कामगार संक्रमित
महराजगंज जिले में तीन कामगारों को कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जिले में अब तक 23 केस सामने आए हैं, इनमें से 15 का इलाज चल रहा है। इनके अलावा छह जमाती ठीक हो चुके हैं। एक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की निगरानी में है। एक मरीज कैंपियरगंज का था, जिसे कोरोना के साथ टीबी भी था, उसकी मौत हो चुकी है।
बिजनौर में दो नए मरीज
बिजनौर जिले में कोरोना के दो नए केस और मिले हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या छह हो गई है। नए संक्रमितों में से एक मंडावर का और दूसरा ग्राम जीवन सराय का रहने वाला है। ये दोनों 11 मई को मुंबई से नजीबाबाद के पॉजिटिव आए व्यक्ति के साथ मुंबई से आए थे। दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा जाएगा।
मेरठ: रेलवे के दो सुपरवाइजर निलंबित
मेरठ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने पर रेलवे के दो सुपरवाइजर निलंबित कर दिए गए हैं। सोमवार को सिटी स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किए जाने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई इंतजाम नहीं किया था, वहीं आज मजदूरों के लिए अलग से कैंप लगाए गए हैं।
गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर अलीगढ़ पहुंची ट्रेन
लगभग 800 प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात के दाहोद से स्पेशल ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिला प्रशासन का पूरा अमला एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ, एसीएम, एसडीएम कोल, डिप्टी कलेक्टर आदि के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण, खान-पान व विश्राम की पूर्ण व्यवस्था की गई और उन्हें रोडवेज बसों से भेजा गया।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित महिला की मौत
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गालिब नगर निवासी महिला दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया था।
मुरादाबाद में पांच नए संक्रमित
मुरादाबाद में आज फिर पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो दिन में 10 पॉजिटिव मरीज आने से जिले में संख्या बढ़कर 168 पहुंच गई है। आज संक्रमित पाए गए सभी पांच मरीज मुंबई से लौटे थे।
फर्रुखाबाद में कोरोना के दो और मरीज
फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में दो और संक्रमित पाए गए हैं। दोनों युवक मुंबई से लौटे थे। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।
हरदोई में कोरोना का एक और मरीज मिला
हरदोई जिले में मंगलवार को कोरोना का एक और मरीज मिला है। वह महाराष्ट्र से वापस लौटा था। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है।
इटावा में कोरोना के दो और मरीज मिले
इटावा जिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव महेवा ब्लॉक के उरेंग और पहाड़पुर के निवासी हैं। एक मरीज गुजरात से लौटा था। इटावा जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। इनमें दो मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुलंदशहर: 12 प्रवासी समेत 14 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बुलंदशहर में प्रवासी मजदूरों का लौटना आफत की बात बन गई है। मंगलवार को 12 प्रवासी समेत 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मजदूरों में से छह महाराष्ट्र, पांच गुजरात और एक दिल्ली से बुलंदशहर आए थे। वहीं शिकारपुर निवासी एक युवक की दूसरी रिपोर्ट आज निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जनपद में कुल 95 मामले हो गए हैं, जिनमें से एक मौत हो चुकी है। अब तक 59 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 35 मामले अब भी सक्रिय हैं।
चित्रकूट में कोरोना से पहली मौत
चित्रकूट जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। मानिकपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव निवासी एक युवक की रविवार को मौत हो गई थी। वह रविवार को ही मुंबई से आया था। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया था। मंगलवार सुबह युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है।
नए नियमों के साथ प्रयागराज में खुले बाजार
लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्य सरकार द्वार मिली छूट के बाद मंगलवार सुबह प्रयागराज के मेन मार्केट चौक में बाजार खुले। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सभी दुकानदारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्हें दुकानों में सैनिटाइजर भी रखना है और ऐसे लोग जो बिना मास्क पहने खरीदारी करने आते हैं उन्हें सामान नहीं बेचना है।
Shops open in the main market chowk in Prayagraj, following relaxations in #LockDown4 by the state government. All shopkeepers must wear masks, keep santizers at the shop & must not sell to those who are not wearing masks, as per guidelines issued by Uttar Pradesh government. pic.twitter.com/GHxlg8sLNX
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2020
आगरा में लॉकडाउन के चौथे चरण नए दिशा-निर्देश जारी
आगरा में लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए मुख्य सचिव के आदेश के बाद देर रात जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के मुताबिक कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और कुछ पुराने प्रतिबंधों को जारी रखा गया है। वहीं कुछ चीजों के लिए छूट भी मिली है। यहां पढ़ें नए दिशा-निर्देश।
केजीएमयू: 1152 में से सात सैंपल पॉजिटिव
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सोमवार को 1152 सैंपलों की कोरोना जांच की गई। मंगलवार सुबह इनकी रिपोर्ट आई, जिसमें सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Out of the 1152 samples tested yesterday for #COVID19, results of 7 are positive: King George's Medical University (KGMU), Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2020