Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में 96 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या 826
{"_id":"5e97e1ff8ebc3e76c604976e","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-up-latest-news-update-today-covid-19-new-cases","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में 96 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या 826","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Apr 2020 01:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:13 AM IST
खास बातें
प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 826 हो गई है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में 25 नए मामलों के साथ पूरे प्रदेश में 96 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आगरा में भी 18 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
बृहस्पतिवार को प्रदेश कई अस्पतालों से 17 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह से संक्रमण के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। - यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:04 AM, 17-Apr-2020
बदायूं के सहसवान में चार मिल चुके कोरोना संक्रमित
बदायूं जिले का सहसवान इलाका हॉटस्पॉट तो पहले ही घोषित किया जा चुका है लेकिन एक के बाद एक केस मिलने से यह और ज्यादा संवेदनशील होता जा रहा है। एक-एक करके सहसवान में कोरोना संक्रमण के चार केस मिल चुके हैं। इससे जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। शहर के जालंधरी सराय का संक्रमित मिलाकर अब जिले में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है।
11:10 PM, 16-Apr-2020
मैनपुरी में दो और नए संक्रमित मिले
मैनपुरी में दो और नए संक्रमित सामने आए। अब मैनपुरी में पॉजिटिव केस की संख्या सात हो गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने लॉकडाउन में जनता से सहयोग करने के लिए कहा है। अपील की है कि घर से न निकलें। नए संक्रमितों में कुरावली ग्रामीण क्षेत्र और करहल से कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं।
विज्ञापन
11:07 PM, 16-Apr-2020
कानपुर के कुलीबाजार में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार शाम कानपुर के कुली बाजार इलाके में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मेडिकल कॉलेज में 53 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। जिनकी गुरुवार शाम को रिपोर्ट आई। इसमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग कुलीबाजार इलाके के रहने वाले हैं।
10:53 PM, 16-Apr-2020
कन्नौज में एक परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बहादुरपुर गांव के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटों के बाद अब पत्नी की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बदलेपुरवा गांव के एक कोरोना संक्रमित को मिलाकर अब तक जिले में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
10:44 PM, 16-Apr-2020
मुरादाबाद में मिले 11 नए कोरोना पॉजिटिव
गुरुवार को मुरादाबाद में 11 कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है।
10:17 PM, 16-Apr-2020
कोरोना संक्रमण के चलते राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन स्थगित
कोरोना के चलते विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 30 अप्रैल को प्रस्तावित भूमि पूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। विहिप ने यह फैसला गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और संगठन की कोर कमेटी में चर्चा के बाद लिया। मई तक तय अन्य कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 PM, 16-Apr-2020
यूपी में कालाबाजारी व जमाखोरी में अब तक 187 गिरफ्तार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी है। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर अब तक प्रदेश भर में 424 एफआईआर दर्ज की गई है जिनमें 534 लोग नामजद हुए हैं।
इनमें से 187 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 19488 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 17.77 लाख गाड़ियों की चेकिंग की गई है और 23873 वाहन सीज किए गए हैं।
इनमें से 187 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 19488 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 17.77 लाख गाड़ियों की चेकिंग की गई है और 23873 वाहन सीज किए गए हैं।
09:29 PM, 16-Apr-2020
अखिलेश यादव की अपील, संदिग्ध लोग खुद जांच के लिए आगे आएं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपील की है कि जिनमें भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखें या जो पीड़ितों के संपर्क में आए हैं, उन्हें खुद जांच के लिए आगे आना चाहिए। उन डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस कर्मियों का सहयोग व सम्मान करना चाहिए जो अपना जीवन दांव पर लगाकर उनकी जान बचा रहे हैं। सरकार को भी लोगों को डराकर नहीं, बल्कि विश्वास में लेकर सभी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
09:13 PM, 16-Apr-2020
डॉक्टर और नर्स समेत 12 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
नोएडा में एक डॉक्टर और नर्स समेत 12 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित नर्स क्वारंटीन वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 92 पहुंच गया है।
08:41 PM, 16-Apr-2020
देवबंद से मौलाना बोले- स्वास्थ्य विभाग की टीमों का करें सहयोग
सहारनपुर में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने लोगों से घर- घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की है, साथ ही उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने और रमजान माह की इबादत घरों में रहकर करने का आह्वान किया है।