फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) covid 19 live update new cases found deaths and recovered

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में मिले 598 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22 हजार के पार

Mon, 29 Jun 2020 12:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jun 2020 12:41 AM IST
सार

यूपी में शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना के 598 मरीज सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22 हजार पार करते हुए 22,147 तक पहुंच गया है। अब 6679 एक्टिव मरीज हैं। 14,808 की रिकवरी हो चुकी है और अब तक 660 की मौत हुई है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) covid 19 live update new cases found deaths and recovered
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

रविवार को मिले 598 नए संक्रमित

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना के 598 मरीज सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22 हजार पार करते हुए 22,147 तक पहुंच गया है। अब 6679 एक्टिव मरीज हैं। 14,808 की रिकवरी हो चुकी है और अब तक 660 की मौत हुई है। 

कानपुर में कोरोना से चार की मौत
कानपुर में रविवार को कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 66 वर्षीय महिला और एक साढ़े तीन महीने का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा गुजैनी के 46 वर्षीय व्यक्ति और फेथफुगगंज के 35 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। शहर में कोरोना से अब तक कुल 50 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 29 नए मरीज भी मिले। इनमें राजकीय बालिका गृह और बालिका बाल गृह की नौ अंत:वासी शामिल हैं। शहर में अब कुल संक्रमित1128 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 334 हैं।
विज्ञापन


चंदौली में ग्यारह प्रवासियों समेत 19 कोरोना को संक्रमण
चंदौली जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की देर रात जिले में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सक्रिय हो गया। इसमे 11 प्रवासी हैं तथा 8 लोग स्थानीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ में मिले पांच कोरोना के मरीज
मऊ जिले में रविवार को बीएचयू से 281 संदिग्ध की रिपोर्ट आई। इनमें पांच पॉजिटिव तथा 276 रिपोर्ट निगेटिव मिली। चार पॉजिटिव मरीज नगर के महमूदपुरा तथा एक मरीज रौजा का है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई हैं जिनमें से 65 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 मरीज एक्टिव है। वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई है। पांचों पॉजिटिव मरीजों को प्रशासन ने कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।

बरेली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई समेत चार लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक संक्रमित की मौत 
आईवीआरआई से देर शाम आई रिपोर्ट में 4 लोगों में कोरोना का संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से एक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के भाई भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, अन्य तीन की जानकारी सर्विलांस टीम जुटा रही है। रविवार की दोपहर एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती संदिग्ध संक्रमित युवक की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सोमवार को प्रशासन और पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार सिटी शमशान भूमि पर होगा।

बदायूं में निकले सात कोरोना पॉजिटिव
बदायूं जिले में रविवार रात आई रिपोर्ट में सात कोरोना पॉजिटिव और पाए गए हैं। इनमें दो बदायूं शहर में, तीन उझानी में और दो उसांवा ब्लॉक में बताये जा रहे हैं। रविवार को कुल 71 रिपोर्ट आई थी जिसमें 64 निगेटिव निकलीं जबकि सात पॉजिटिव आईं। इसके अलावा रविवार को कुल 170 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।

झांसी में कोरोना से लगातार तीसरी मौत
झांसी जिले में कोरोना वायरस से लगातार तीसरी मौत हो गई है। सीपरी बाजार में रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही झांसी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है।

हापुड़ के मरीज की मेडिकल में मौत
मेरठ में हापुड़ निवासी कोरोना के मरीज की रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड मर मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉक्टर टीवीएस आर्य ने बताया कि हापुड़ के नुआन हाजीपुर निवासी  बबलू (35)  कोविड पॉजिटिव था। 21 जून को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती किया गया था। वह क्रोनिक लिवर डिजीज तथा पोर्टल हाइपरटेंशन का पहले से मरीज था। रविवार को मौत हो गई।

आगरा में मिले 14 नए मरीज 
आगरा में 14 नए मरीज मिलने से रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1210 हो गया है। लगातार दूसरे दिन किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। अब तक 85 मरीज दम तोड़ चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 5 नए मरीज डिस्चार्ज होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या जिले में 1044 हो गई है। शहर के अलग अलग कोविड अस्पतालों में 111 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

गोरखपुर में मिले पांच नए संक्रमित
गोरखपुर जिले में रविवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा एक कोरोना मरीज की मौत भी हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि पांच नए मरीज मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 308 हो गई है।अब 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कानपुर में मिले आठ कोरोना संक्रमित
कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना के नए आठ मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कानपुर के एक तीन महीने के बच्चे की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। कानपुर में अबतक कोरोना से 48 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1107 पहुंच गया है।

बस्ती में मिले दो कोरोना संक्रमित
बस्ती जिले में रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कुल संख्या 347 हो गई है। रविवार को 15 पॉजिटिव मरीज की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब कुल डिस्चार्ज निगेटिव की संख्या 263 हो गई है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव केस 69 हैं। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

कुशीनगर में मिले चार कोरोना पॉजिटिव
कुशीनगर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या पर विराम नहीं लग रहा है। रविवार को जिला अस्पताल के एक एलटी सहित चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इन्हें लेकर कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 122 हो गई है।

शामली में मिले 15 कोरोना संक्रमित
शामली जनपद में रविवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 15 नए केस सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव नए केस में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

सहारानपुर में मिले सात कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर जिले में कोरोना के सात नए मरीज मिले। इनमें देवबंद, नानोता के अलावा नाइजीरिया से लौटा एक युवक भी शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 369 हुई।

बागपत में मिले 15 नए कोरोना संक्रमित
बागपत जिले में रविवार को कुल पंद्रह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 259 है जबकि एक्टिव केस 82 हैं। जिले में अब तकरीबन 173 है वहीं चार लोगों की मौत हुई है।

मेरठ में कोरोना के 20 मरीज मिले
मेरठ में रविवार को कोरोना के 20 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 955 हो गई है।

मैनपुरी में पांच नए कोरोना मरीज मिले
मैनपुरी जिले में रविवार को दो युवतियों सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कस्बा करहल और भोगांव में भी एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। मरीजों को भोगांव के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 पर पहुंच गई है।

सिद्धार्थनगर में मिले सात नए कोरोना संक्रमित
सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में सात कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मिले मरीज इटवा, सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग- अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 241 कोरोना संक्रमित पाए चुके हैं। 179 लोग स्वस्थ होकर घर चुके हैं, जबकि 52 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 10 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है।

बिजनौर में 20 नए मरीज मिले
बिजनौर जिले में एक ही दिन में 20 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब बिजनौर जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 279 पहुंच गई है। इनमें एक्टिव केस 64 हैं। 

इटावा में कोरोना से एक और मौत, 13 पीएसी जवानों समेत 22 पॉजिटिव मिले
यूपी के इटावा जिले में रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। वहीं 13 पीएसी जवानों समेत 22 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इटावा जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 271 हो गई है। जिले में जून माह में ही 200 मरीज मिले। 113 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जौनपुर में दो संक्रमित मिले
जौनपुर में गर्भवती महिला समेत दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन नए मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव केस की संख्या 509 हो गई है। 

आजमगढ़ में मिले सात और कोरोना मरीज
आजमगढ़ जिले में सात और लोगों को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। जिले में संक्रमितों की संख्या 226 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव केस 52 हैं। 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात मरीजों की मौत हुई है।

सोनभद्र में मिले चार लोग
सोनभद्र जिले में एंबुलेंस चालक व दंपती समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। संक्रमितों में से 29 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं नौ लोगों का इलाज चल रहा है। 

गाजीपुर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत
गाजीपुर में एक और कोरोना संक्रमित की शनिवार की रात मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई से लौटे बुजुर्ग की बीएचयू में जांच कराई गई थी। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

फर्रुखाबाद में दो चालकों समेत चार संक्रमित मिले
फर्रुखाबाद जिले में कोरोना के चार मरीज और बढ़ गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। इसमें 82 ठीक हो चुके हैं और 6 की मौत हो गई है। 52 केस एक्टिव हैं।

देवरिया में तीन महिलाएं पॉजिटिव मिली
देवरिया जिले में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 210 तक पहुंच गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ आलोक पांडेय ने की है।


संतकबीरनगर में दो पॉजिटिव मिले
संतकबीरनगर जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 217 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में मिले 607 नए मरीज
यूपी में शनिवार को एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6685 हो गई। इसमें नए मरीजों की संख्या 607 है। इसके अलावा 632 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जबकि 19 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 21,549 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed