फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in uttar pradesh Three more deaths due to corona in Uttar Pradesh 11 people have died

यूपी में कोरोना से तीन और मौत, अब तक 11 लोगों ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या हुई 715

Wed, 15 Apr 2020 09:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Apr 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttar pradesh Three more deaths due to corona in Uttar Pradesh 11 people have died
फाइल फोटो
कोरोना वायरस के संक्रमण ने यूपी में तीन लोगों की और जान ले ली है। कानपुर में 55 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की सोमवार को मौत हो गई थी। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


वह मलयेशिया से आई जमात के चमनगंज स्थित मस्जिद में संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था। वहीं, संभल जिले से रेफर किए गए तमिलनाडु के 76 वर्षीय जमाती ने मुरादाबाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। आगरा में भी एक 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यूपी में अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को लिए गए 806 नमूनों में से आज 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 715 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार मंगलवार को संभल नया जिला सामने आया, जहां छह संक्रमित मरीज मिले। यूपी में 44 जिलों में संक्रमित मरीज हैं।
 

प्रदेश में वर्तमान में 9274 लोगों को फैसेलिटी क्वांरटीन में रखा गया है। इन सभी के नमूनों की जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने के बाद मरीज की स्थिति के अनुसार उसे अलग-अलग स्तर के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक एक दिन में सबसे अधिक 2634 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी। 

इसी वजह से मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस समय प्रतिदिन 2200 से अधिक नमूनों की जांच करने की क्षमता प्रदेश की विभिन्न लैब में है। सोमवार को नोएडा की एक और लैब को जांच की अनुमति मिल गई है। 

लैब की संख्या बढ़ने से संदिग्ध लोगों के नमूनों का बैकलॉग अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विदेश से आए 71917 लोगों को निगरानी में रखा गया था। इनमें से अधिकतर का 28 दिन का आइसोलेशन का समय पूरा हो चुका है। जो लोग 20 से 22 मार्च को आए थे, सिर्फ वही आइसोलेशन का समय पूरा कर रहे हैं। 
 

लेवल वन के 78 अस्पताल तैयार

प्रमुख सचिव ने बताया कि लेवल वन के 78 अस्पताल तैयार हैं। जहां भी मरीज मिल रहे हैं, उन्हें लेवल वन के अस्पताल में रखा जा रहा है। लेवल टू के 70 अस्पताल तैयार हैं। इनमें 19 निजी अस्पताल हैं। इसके अलावा छह लेवल थ्री के अस्पताल 40-40 वेंटिलेटर के साथ तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से संक्रमित लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। जहां भी क्लस्टर में रोगी सामने आए हैं, वहां तीन किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से सील करके रोगियों की पहचान और क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके बाद दो किलोमीटर का बफर जोन बनाया गया है। वहां भी घर-घर जाकर लोगों से स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed