{"_id":"5e95fc368ebc3e78b12b35e8","slug":"coronavirus-in-update-up-police-has-tightened-security-after-information-received-from-intelligence-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य राज्यों में रह रहे यूपी के मजदूर आने का तलाश रहे मौका, खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य राज्यों में रह रहे यूपी के मजदूर आने का तलाश रहे मौका, खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
Tue, 14 Apr 2020 11:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के हजारों मजदूर लॉकडाउन के बावजूद यूपी में घुसने का मौका तलाश रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी इस बारे में पुलिस महकमे को आगाह किया है। इसे देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
मुख्य मार्गों के साथ स्थानीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक रोड पर भी नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विभिन्न राज्यों में यूपी के जो मजदूर हैं, उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं।
सोनभद्र के रास्ते झारखंड से बड़ी संख्या में मजदूर यूपी में आ सकते हैं। वहीं दिल्ली और मध्य प्रदेश सीमा पार करके भी मजदूर यूपी आ सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस महकमे ने तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
अफसरों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के दौरान यूपी में कोई अनधिकृत व्यक्ति न आने पाए। सोमवार को डीजीपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी रेंज में तैनात आईजी और डीआईजी को राज्यों की सीमा और नेपाल की सीमा वाले जिलों में कैंप करने को कहा था।
नेपाल के अलावा 9 राज्यों की सीमा यूपी से लगती है जिनमें उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार शामिल हैं।