12:12 AM, 13-Apr-2020
रविवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आए, संक्रमित 487
उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 487 तक पहुंच गई। प्रधान सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ये मामले राज्य के 41 जिलों से मिले हैं। जानकारी दी गई कि 45 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हे छुट्टी दे दी गई है।
10:57 PM, 12-Apr-2020
ग्रेटर नोएडाः कोरोना संदिग्ध शख्स ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में एक 32 वर्षीय शख्स ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि मृतक की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसे कोरोना संदिग्ध के दौर पर क्वारंटीन किया गया था। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
09:53 PM, 12-Apr-2020
इटावा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज
अब तक कोरोना संक्रमण से बचे इटावा में पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। शुक्रवार को खांसी आने पर युवक जांच के लिए पहुंचा था। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे कानपुर जिले के सरसौल स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
09:39 PM, 12-Apr-2020
मेरठ में तब्लीगी जमात के संपर्क वाले पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब मेरठ की संख्या 55 हो गई है।
09:27 PM, 12-Apr-2020
फिरोजाबाद में दो कोरोना संक्रमित मिले
फिरोजाबाद शहर में दो और लोग कोराना से संक्रमित मिले हैं। इन दोनों की रिपोर्ट 10 अप्रैल को जांच के लिए गई थी, देर शाम मिली रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने दोनों को कोरोना की पुष्टि की है। इसमें 30 वर्षीय एक युवक जमातियों के संपर्क में आया था, युवक को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि कन्नौज निवासी 27 वर्षीय एक युवक शहर के मोहल्ले में रह रहा था। इस युवक को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कन्नौज से आया युवक जमात से जुड़ा बताया गया है। इस तरह कोराना से संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में अब 18 हो गई है।
08:13 PM, 12-Apr-2020
15 अप्रैल से मंत्री और विशेष सचिव व उनसे वरिष्ठ अधिकारी ऑफिस से करेंगे काम
लखनऊ रविवार को हुए मंत्रियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदेश में 15 अप्रैल से मंत्री और विशेष सचिव व उनसे वरिष्ठ अधिकारी ऑफिस से काम करेंगे। इस बैठक में 19 मंत्री शामिल हुए। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
08:09 PM, 12-Apr-2020
जिस तरह से देश कोरोना से लड़ रहा है, मुझे उम्मीद है जल्द हमारी जीत होगीः योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश लड़ रहा है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि देश इसे जल्द हराने में कामयाब रहेगा।
07:49 PM, 12-Apr-2020
बस्ती में चार कोरोना पॉजिटिव के मरीज और मिले
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बस्ती में लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को बस्ती में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बस्ती में अब कुल मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
07:16 PM, 12-Apr-2020
मुरादाबाद में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। पॉजिटिव युवक दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाला जमाती है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था की सूचना पर आठ अप्रैल को पुलिस ने इसे दबोचकर एमआईटी में क्वारंटीन किया था। युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के दस लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके सैंपल लेने के साथ युवक के संपर्क में आए लोगों की छानबीन की जा रही है।
05:19 PM, 12-Apr-2020
अलीगढ़ के किसान ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने मुंडवाया सिर
अलीगढ़ के रहने वाले युवा किसान जुगेंद्र सिंह ने अपना सिर मुंडवा के स्केच से लिख लिया है कि कोरोना भगाओ और देश बचाओ। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए अपील की है ये देश हमारा है और हमें हर हाल में अपने देश के मौजूदा हालतों के मद्देनजर इस बीमारी को दूर भगाना है और देश को सुरक्षित रखना है।