फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP news latest update about new cases found

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा कोरोना, 116 नए मामलों के साथ कुल 3758 संक्रमित

Thu, 14 May 2020 12:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 May 2020 12:43 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज आगरा की केंद्रीय कारागार में दस बंदी, कन्नौज में पांच और सिद्धार्थनगर में चार, अलीगढ़ में भाई-बहन समेत तीन नए संक्रमित मिले हैं, अब यूपी में संक्रमितों की संख्या 3758 हो गई है। संतकबीरनगर में बुजुर्ग की मौत के बाद सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यूपी में अब तक कोरोना वायरस से 83 लोगों की जान जा चुकी है। 1873 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in UP news latest update about new cases found
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

अब यूपी के सभी जिलों में पहुंच गया कोरोना
विज्ञापन

चंदौली में बुधवार को पहला मामला मिलने के साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया। वहीं, बीते 24 घंटों में 116 नए केस सामने आने से प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 3758 हो गई। मुरादाबाद में 2, मेरठ, प्रतापगढ़, गौतमबुद्ध नगर व संत कबीर नगर में 1-1 संक्रमितों की मौत की पुष्टि भी हुई है। 

बुलंदशहर में मिले दो कोरोना संक्रिमत
बुलंदशहर में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना के 76 केस हो चुके हैं। 

वाराणसी में मिले पांच नए कोरोना संक्रमित
वाराणसी में बुधवार को पांच कोरोना मरीज सामने आए। सुबह स्वास्थ्यकर्मी और रिटायर्ड अधिकारी के बाद तीन और मरीज मिले। तीनों मरीजों चौबेपुर से हैं जिसमें दो पुरुष एक महिला शामिल हैl पॉजिटिव दोनों पुरुष बाइक पर सवार होकर मुंबई से वाराणसी पहुंचे थे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने की पुष्टि।
विज्ञापन


मेरठ में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत
मेरठ में बुधवार को एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जनपद में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वह आज अभी तक मिले आठ संक्रमित मरीजों में ही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मिले प्रदेश में 64 नए मामलेः अमित मोहन प्रसाद
उत्तर प्रदेश में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों की संख्या कुल संक्रमित मरीजों की संख्या से अधिक रही। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या आज 1744 रही जबकि 1902 लोग पूर्णतया ठीक हो गए। कल से ही यह रुझान प्रारंभ हुआ है और ठीक हो रहे लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या को पार कर रही है। बता दें कि बुधवार को 64 नए मामले सामने आए हैं।

मेरठ में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित
मेरठ में हेड कांस्टेबल के बाद बुधवार को तहसील के कानूनगो और पीएसी के चार जवान सहित आठ लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

नोएडा में मिले छह नए केस
बुधवार को नोएडा में छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब नोएडा में कुल संक्रिय मरीजों की संख्या 236 हो गई है। 

अलीगढ़ में मिले पांच कोरोना संक्रमित
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज से आज पांच कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिनके आवास के 1 किमी. के क्षेत्र को सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

रामपुर के जिलाधिकारी ने रात में बाइक से लिया जायजा
रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने मंगलवार की रात बाइक से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन का निरीक्षण किया। डीएम ने पनवड़िया, ज्वालानगर, अजीतपुर, राधा रोड, रोडवेज बस अड्डा, बिलासपुर गेट, थाना गंज, शाहबाद गेट, कोतवाली, किला गेट, मिस्टन गंज, गांधी समाधि, एलआईसी चौराहा सहित पूरे शहर का बाइक से भ्रमण किया। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। लोगों से कहा कि आप स्वयं समझिए सावधानी बरतना आपकी स्वयं की सुरक्षा के लिए जरुरी है।

केंद्रीय कारागार के दस बंदी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
आगरा की केंद्रीय कारागार में दस बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से जेल में खलबली मच गई है। झांसी निवासी 60 वर्षीय बंदी को ब्रेन स्ट्रोक होने पर तीन मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। छह मई को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नौ मई को उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उनके संपर्क के 14 बंदी और 13 कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराए थे। बुधवार को दस बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेल में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद बंदियों की पूल टेस्टिंग द्वारा जांच कराई जाएगी।

अलीगढ़ में भाई-बहन समेत तीन कोरोना पॉजिटिव
अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में दो सगे बहन भाइयों सहित तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या 63 हो गई है। इनमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों के मिलने वाले क्षेत्र को सील कर दिया गया है, साथ ही सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। क्षेत्र को जिला प्रशासन ने पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित कर रखा है।

शामली में स्वास्थ्य विभाग को मिली बड़ी राहत
शामली जनपद में स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार रात 104 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बड़ी राहत मिली है। इन सैंपलों में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ शामिल थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच के कोरोना पॉजिटिव सब इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले कांधला थाने के पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है।

संतकबीरनगर में मृतक निकला कोरोना पॉजिटिव
संतकबीरनगर जिले में मुंबई से लौटकर थर्मल स्क्रीनिग कराने पहुंचे हैसर बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रांजिट गेट पर मंगलवार को मौत हो गई थी। प्रशासन ने बुजुर्ग का नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भिजवाया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह ने की है। 

मुजफ्फरनगर में बाजार में चहल-पहल
मुजफ्फरनगर में सुबह खुले बाजारों में रोजाना की तरह चहल-पहल रही। सड़कों पर काफी आवाजाही रही। 9 बजे के पहले ही पुलिस ने बाजार बंद कराकर लोगों को घर भेज दिया। अन्य प्रांतों से प्रवासी मजदूरों का लौटना जारी है, छत्तीसगढ़ से 42 श्रमिक आज सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे।

शामली के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस की सख्ती बरकरार
शामली शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। इन क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त कर लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

सिद्धार्थनगर में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले
सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव चार और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सभी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।

कन्नौज में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को पांच और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटे थे। दो दिनों में यहां 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कन्नौज जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। इनमें 7 ठीक होकर घर जा चुके हैं।


प्रदेश में मंगलवार को मिले थे 112 मरीज 
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 112 मरीज सामने आए थे। कुल मरीजों की संख्या 3664 हो गई थी। हालांकि 115 मरीजों को विभिन्न जिलों के कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1709 रह गई है। संक्रामक रोग निदेशालय के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि यूपी में अब तक कोरोना वायरस से 82 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े प्रदेश के 75 में से 74 जिलों के हैं। अब तक 1873 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed