फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP latest updates found new cases discharged and patients hindi news in UP

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में मिले 591 नए मरीज, रिकॉर्ड 30 की मौत, अब तक 15,181 संक्रमित

Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। यूपी में बुधवार को रिकॉर्ड 591 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए और 30 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 5477 हो गई है। 15,181 कुल संक्रमित। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in UP latest updates found new cases discharged and patients hindi news in UP
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी में मिले 591 नए मरीज, रिकॉर्ड 30 की मौत

विज्ञापन

यूपी में बुधवार को रिकॉर्ड 591 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए और 30 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 5477 हो गई है। 15,181 कुल संक्रमित। 

बागपत में मिले चार और संक्रमित
यूपी के बागपत जिले में देर रात चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले आज दिन भर में बीस मरीज मिले थे। नए मरीज मिलने के बाद आज मिले मरीजों की संख्या 24 हो गई है। वहीं अब तक शहर में कुल 175 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


मेरठ में मिले 24 मरीज, मेडिकल में छह की मौत 
मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 729 हो गई है और 443 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 230 एक्टिव मरीज हैं। मेरठ मेडिकल में छह की मौत हुई। अभी तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में कोरोना के सात मरीज बढ़े
कानपुर में कोरोना के संक्रमण का फैलाव तेज होता जा रहा है। बुधवार को सात और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन लोगों ने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई थी। इसके साथ ही शहर में अब तक संक्रमितों की संख्या 779 हो गई है। कुल एक्टिव केस अब 271 हैं। 

आगरा में तीन और मरीजों की मौत, 19 नए संक्रमित भी मिले
किदवई नगर निवासी 40 वर्षीय टीबी रोगी, कमला नगर निवासी 40 वर्षीय ह्रदय व सांस रोगी और लंगड़े की चौकी निवासी 45 वर्षीय सेप्टीसीमिया रोगी की संक्रमित होने के बाद मौत से बुधवार को मृतक संख्या 70 हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीनों मरीजों की हालत पहले से गम्भीर थी। संक्रमण फैलने के बाद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। वहीं बुधवार को 19 नए कोरोना संक्रमित मिलने से अब आंकड़ा 1107 हो गया है।  9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब स्वाथ्य होने वालों की संख्या 892 हो गई है। शहर के अस्पतालों में अभी 146 मरीज उपचाराधीन हैं।विभन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए कोरोना काल बन गया है। आगरा में दो दिन में छह मरीजों की मौत हो चुकी है। अनलॉक वन में 16 दिन में 27 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

लखनऊ में कोरोना के 24 नए मरीज 
लखनऊ में कोरोना के बुधवार को 24 नए मरीज मिले हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 729 हो गई है। जबकि मेडिकल में एक की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ ने की है। 

कासगंज में छह लोग मिले कोरोना संक्रमित
कासगंज में छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। जबकि अब तक 30 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं तैय्यबपुर में बुधवार को एक महिला और संक्रमित मिली है। यहां नौ संक्रमित मिले चुके हैं।

फिरोजाबाद में बुधवार को मिले 22 नए कोरोना संक्रमित 
कोरोना संक्रमण के बुधवार को 22 नए केस मिले हैं। संक्रमित केसों का आंकडा अब 423 हो गया है। इनमें नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। जसराना थाने का एक पुलिसकर्मी और अस्थाई जेल में निरूद्ध बंदी भी संक्रमित मिला है।

मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण के पांच नए केस मिले
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को कोरोना के पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में 199 केस हो गए हैं, जिनमें से 115 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 84 सक्रिय मरीज है। जिले में अब तक नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

बागपत में मिले कोरोना के 17 नए केस
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार शाम को कोरोना के 17 और नए केस मिले हैं। संक्रमितों में एक सिपाही भी शामिल है। जिले में अब संक्रमण के कुल मामले 171 हो गए हैं।

संतकबीरनगर में मुंबई से लौटे दो युवकों में कोरोना की पुष्टि
संतकबीरनगर जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मुंबई से लौटे हैं। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि नगर पंचायत मेंहदावल के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक 164 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें से सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिलहाल 36 लोग एक्टिव है और 128 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में आठ जगह हॉटस्पॉट बना है।

शाहजहांपुर में तीन बच्चों को कोरोना संक्रमण
शाहजहांपुर में तीन बच्चे कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें दो सगे भाई शहर दिलजाग के और तीसरा बिजलीपुरा निवासी है। दोनों भाई 13 व 14 साल के और तीसरा 7 सात साल का है। तीनों दिल्ली से आये थे।

सहारनपुर में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में आज मिले कुल मरीजों की संख्या 19 हो गई है।

गोरखपुर में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 193 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि शहर के बेतियाहाता में एक, आदित्यनगर में एक, नायक आपर्टमेंट में दो, पिपरौली में तीन, सरदार में में एक, कौड़ीराम, गोला, गीतावाटिका में एक मरीज मिले है।

गाजियाबाद जिले में 34 नए कोरोना संक्रमण के मामले
गाजियाबाद जिले में बुधवार को 34 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 717 हो गई है। इनमें से अभी 280 मरीजों का उपचार चल रहा है। पहले हुई सात मौत की पुष्टि होने के बाद जिले में मृतकों की संख्या 32 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी सात रिपोर्ट मेरठ मेडिकल कालेज ने अब भेजी है, इसलिए उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है, जबकि सभी लोगों का अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका है।

झांसी में कोरोना के चार मरीज और मिले, 17 दिन का बच्चा भी पॉजिटिव
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। बुधवार को झांसी में चार नये मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 17 दिन का बच्चा भी है। पिछले दिनों बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में इस महामारी की जकड़न पाई गई थी। अब उस कर्मचारी की पत्नी, बेटी व 17 दिन का भतीजा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा कोतवाली इलाके की एक महिला भी इस महामारी की चपेट में आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 पर पहुंच गई है।

उन्नाव में कोरोना के पांच और मरीज बढ़े
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को उन्नाव जिले में कोरोना के पांच और मरीज बढ़ गए। संक्रमितों में पुरवा तहसील के ब्लॉक असोहा हीरा गार्डन में क्वारंटीन तीन प्रवासी शामिल हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 57 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 47 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 51 प्रवासी हैं।

कानपुर: जालौन में कोरोना के सात मरीज और बढ़े
यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में सात और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें तीन उरई, तीन कोंच और एक कालपी का है। उरई की संक्रमित महिला रजिस्ट्री ऑफिस में पानी पिलाती थी, वहां भी हड़कंप मच गया। रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्रार समेत 27 कर्मियों के सैम्पल लिए गए। जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई। जिसमें से 45 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 69 हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बस्ती जिले में बुधवार को 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को 21 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक युवक ट्रेन में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह मुंबई से परिवार समेत जिले में आ रहा था। युवक ने अपनी जांच मुंबई में कराई थी। सफर के दौरान उसके मोबाइल फोन पर कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। रेलवे स्टेशन से सीधे उसे रुधौली लेवल-वन अस्पताल भेज दिया गया। उसके परिवार के छह सदस्यों को ओपेक कैली हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव पाया गया युवक परशुरामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 284 पहुंच गई है।

औरैया में गर्भवती और वृद्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि 
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को औरैया में गर्भवती और वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक गर्भवती और एक वृद्ध पॉजिटिव निकले हैं। दोनों संक्रमित मरीजों को दिबियापुर एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है। इसमें 39 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 33 हैं। जिले में अब तक दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

शामली में मिले छह नए कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बुधवार को कोरोना के छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें दो नर्सिंग होम के चार कर्मचारी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

बागपत में तीन नए पॉजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुधवार को एक फार्मेसिस्ट समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने पुष्टि की है। अब तक जिले में 155 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

मथुरा में जिला अस्पताल के सीएमएस को कोरोना की पुष्टि
मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ आरएस मौर्य को कोरोना की पुष्टि हुई है। बुधवार दोपहर आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अब जिले में कुल पॉजिटिव 181 हो गए हैं। 

जालौन में तीन मरीज और मिले
यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को महिला समेत तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई। जिसमें से 45 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 62 हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

मैनपुरी में 15 नए मरीज मिले
मैनपुरी में सीएमओ कार्यालय का चालक, लैब टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में आज 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भेजा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है।

हरदोई में कोरोना के चार नए मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को हरदोई जिले में कोरोना के चार और मरीज बढ़ गए हैं। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है। संक्रमितों में 162 प्रवासी या उनके साथ आए परिजन शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है।


यूपी में मंगलवार को 516 नए मरीज सामने आए थे, जिसके बाद उतर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 14,598 पहुंच गई थी। अब प्रदेश में 5259 एक्टिव केस हैं। जबकि 8904 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 18 और लोगों की मौत हुई। अब तक 435 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed