{"_id":"5fa8242ddfdd8a3a5a7c0c5b","slug":"coronavirus-in-up-2247-new-cases-1858-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना वायरस के 2247 मामले आए सामने, 1858 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना वायरस के 2247 मामले आए सामने, 1858 डिस्चार्ज
Sun, 08 Nov 2020 10:30 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में त्योहार के मौसम में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को 2247 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1858 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह एक बार फिर प्रदेश में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या डिस्चार्ज मरीजों से ज्यादा है। इससे पहले 4 से 6 नवंबर तक नए मरीजों की संख्या डिस्चार्ज मरीजों से अधिक थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23,249 हो गई है। कुल 4,67,108 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार से रविवार तक 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 7206 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। उधर, दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में 223, गौतमबुद्ध नगर में 139 और मेरठ में 204 मरीज मिले हैं। इन जिलों में मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
नवंबर में प्रदेश में मरीजों की स्थिति
तिथि नए मरीज डिस्चार्ज एक्टिव मरीज
4 नवंबर 2204 2014 22676
5 नवंबर 1879 1351 23150
6 नवंबर 2187 2167 23132
7 नवंबर 1901 2010 22991